रिम्‍स में डेंटल कॉलेज का छात्र दूसरे तल्‍ले से नीचे गिरा, इमरजेंसी में भर्ती Ranchi News

Jharkhand. युवक रिम्‍स डेंटल कॉलेज का छात्र है और वह पारा डेंटल में दूसरे वर्ष का छात्र है। रिम्‍स के इमरजेंसी में उसका इलाज किया जा रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 02:24 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 02:24 PM (IST)
रिम्‍स में डेंटल कॉलेज का छात्र दूसरे तल्‍ले से नीचे गिरा, इमरजेंसी में भर्ती Ranchi News
रिम्‍स में डेंटल कॉलेज का छात्र दूसरे तल्‍ले से नीचे गिरा, इमरजेंसी में भर्ती Ranchi News

रांची, जासं। राजधानी रांची स्थित रिम्‍स में मंगलवार को एक छात्र दूसरे तल्‍ले से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे रिम्‍स के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। युवक रिम्‍स डेंटल कॉलेज का छात्र है। उसका नाम शकील अंसारी है और वह पारा डेंटल में दूसरे वर्ष का छात्र है। छात्र की हालत गंभीर है। वह होश में है लेकिन बातचीत नहीं कर रहा है। उसके मुंह में गंभीर चोटें आई हैं। इमरजेंसी में उसका इलाज किया जा रहा है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि छात्र खुद दूसरे तल्‍ले से नीचे गिरा या किसी ने उसे धक्‍का देकर गिराया।

रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

झारखंड विधानसभा चुनाव की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी