झारखंड प्रशासनिक सेवा के 29 अधिकारियों को मिलेगी IAS में प्रोन्नति

Jharkhand News IAS News राज्य में वर्ष 2019 के लिए 17 रिक्तियां हैं जबकि वर्ष 2020 के लिए 12 रिक्तियां। एक रिक्ति के एवज में तीन नामों की अनुशंसा की जाएगी। इधर शिक्षकों के तबादले से जुड़ी जानकारी जिलों से नहीं मिल रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 12:15 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 12:21 PM (IST)
झारखंड प्रशासनिक सेवा के 29 अधिकारियों को मिलेगी IAS में प्रोन्नति
Jharkhand News, IAS News राज्य में वर्ष 2019 के लिए 17 रिक्तियां हैं जबकि वर्ष 2020 के लिए 12 रिक्तियां।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रशासनिक सेवा के 29 अधिकारियों को आइएएस यानि भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। राज्य सरकार ने इसके लिए केंद्रीय कार्मिक विभाग से पत्राचार भी किया है। राज्य में वर्ष 2019 के लिए 17 रिक्तियां हैं जबकि वर्ष 2020 के लिए 12 रिक्तियां। एक रिक्ति के एवज में तीन नामों की अनुशंसा की जाएगी। प्रोन्नति के बाद राज्य में आइएएस अफसरों की कमी एक हद तक दूर होगी। वर्तमान में झारखंड में 154 आइएएस अधिकारी कार्यरत हैं जिनमें से 12 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। सृजित पदों के हिसाब से यहां 54 आइएएस अफसरों की कमी है। कार्मिक विभाग ने सभी विभागों के प्रमुख से सक्षम अधिकारियों के नाम मांगे हैं।

डीईओ, डीएसई नहीं दे रहे शिक्षकों की जानकारी

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले को लेकर पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के लिए शिक्षकों की जानकारी जिलों से नहीं मिल रही है। शिक्षकों के संबंध में सूचनाएं देने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियों तथा जिला शिक्षा अधीक्षकों को कई पत्र भेजे गए, लेकिन अधिसंख्य जिलों से इसकी जानकारी नहीं मिली। कुछ जिलों से आंकड़े मिले भी हैं तो उनमें कई त्रुटियां हैं।

विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने इसे खेदजनक बताते हुए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों तथा जिला शिक्षा अधीक्षकों को एक सप्ताह के भीतर गूगल शीट पर आंकड़ाें की प्रविष्टि करते हुए विभाग को रिपोर्ट देने को कहा है। बकायदा सभी जिलों को इसका लिंक भेजा गया है। सभी जिलों से विषयवार शिक्षकों की संख्या, कार्यरत शिक्षकों की संख्या, कुल नामांकन आदि का ब्यौरा देने को कहा गया है। बता दें कि शिक्षकों का तबादला ऑनलाइन होना है। इसके लिए तैयार किए गए पोर्टल में सभी शिक्षकों का डाटा अपलोड होना है।

chat bot
आपका साथी