LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में एक साथ मिले 27 कोरोना पॉजिटिव, पुलिस थानों तक फैला संक्रमण

LIVE Coronavirus Ranchi. कल मिले 27 कोरोना पॉजिटिव में से 6 पुलिस वाले हैं। वे रांची में विभिन्‍न थानों में काम कर रहे हैं। अब 83 एक्टिव मरीज बचे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 09:06 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 02:47 PM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में एक साथ मिले 27 कोरोना पॉजिटिव, पुलिस थानों तक फैला संक्रमण
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में एक साथ मिले 27 कोरोना पॉजिटिव, पुलिस थानों तक फैला संक्रमण

रांची, जेएनएन। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates रांची में शुक्रवार को कोराेना के 27 नए मामले सामने आए। काफी दिनों बाद रांची में एक साथ इतनी बड़ी संख्‍या में कोरोना मरीज मिले हैं। हालांकि इसमें से कई दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। लेकिन खतरे की घंटी पुलिस थानों तक बढ़ गई है। कल मिले 27 कोरोना पॉजिटिव में से 6 पुलिस वाले हैं। वे रांची में विभिन्‍न थानों में काम कर रहे हैं। अब रांची में कोरोना के कुल 254 मामले हो गए हैं। इसमें से 4 की मौत और 167 स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। अब 83 एक्टिव मरीज बचे हैं। रांची के मरीजों में बरियातू थाने के मुंशी सहित आधा दर्जन पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। नामकुम स्थित मिलिट्री अस्पताल में हुई जांच में भी छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

रांची में एएसआइ समेत पांच थानों के आधा दर्जन पुलिसकर्मी संक्रमित

रांची में 5 अलग-अलग थाने के पुलिसकर्मी के अलावा एक पुलिस लाइन का जवान भी संक्रमित हुआ है। बरियातू थाना का मुंशी भी संक्रमित हुआ है, जबकि शेष पुलिसकर्मी अरगोड़ा थाना, हिंदपीढ़ी थाना, चुटिया थाना, धुर्वा थाना के हैं। धुर्वा थाना के जिस एएसआइ में कोरोना की पुष्टि हुई है कुछ दिन पूर्व उनकी ड्यूटी रथयात्रा के दौरान जगन्नाथपुर मंदिर में लगाई गई थी। मंदिर के भीतर सभी जिम्मा इन्हें दिया गया था। इनके साथ धुर्वा थाना के ही एक और पुलिसकर्मी वहां तैनात थे। ड्यूटी के दौरान दोनों कई लोगों के संपर्क में आए थे। संपर्क में आने वालों में कई राजनेता भी शामिल है।

निजी लैब से मिले 7 पॉजिटिव मामले27 मरीजों में से 5 को सीसीएल अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। 7 पॉजिटिव मामले निजी लैब से मिले हैं। 2 मरीज पूर्व से मेडिका अस्पताल में भर्ती थे। उनका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। इनकी शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। दोनों का इलाज मेडिका के ही कोविड वार्ड में चल रहा है।

इसके अलावा 2 मरीज मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। इनका सैंपल दो दिन पूर्व निजी लैब में जांच के लिए भेजा गया था। उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन दोनों का इलाज भी मेदांता के कोविड वार्ड में ही चल रहा है। जबकि पैथकाइंड लैब से मिले 3 पॉजिटिव मामले में एक चुटिया का रहने वाला है। जबकि 2 अन्य निजी क्लीनिक में भर्ती मरीज थे। तीनों को सीसीएल अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

chat bot
आपका साथी