रांची जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 24 ने किया नामांकन

रांची जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पूर्व महासचिव संजय कुमार विद्रोही समेत 24 प्रत्याशियों ने अलग-अलग पद के लिए पर्चा दाखिल किया। वहीं तीसरे दिन 48 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र की खरीदारी की।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:00 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:00 AM (IST)
रांची जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 24 ने किया नामांकन
रांची जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 24 नामांकन हो चुका है।

रांची,राब्यू। रांची जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पूर्व महासचिव संजय कुमार विद्रोही समेत 24 प्रत्याशियों ने अलग-अलग पद के लिए पर्चा दाखिल किया। वहीं तीसरे दिन 48 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र की खरीदारी की। चुनाव समिति के सदस्य केएमपी सिन्हा, एके सिंह एवं अजय कुमार तिवारी ने बताया कि पर्चा दाखिल करनेवालों में उपाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रभु नाथ प्रसाद व मनमोहन कुमार, महासचिव पद के लिए संजय कुमार विद्रोही व आशीर्वाद वेदिया, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रियांशु कुमार सिंह, कुमुद रंजन प्रसाद व मुकेश कुमार केशरी सहायक कोषाध्यक्ष के लिए अमित कुमार तिवारी, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए पवन रंजन खत्री व अभिषेक कुमार भारती, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए बिनोद कुमार सिंह व अभय मिंज का नाम शामिल है।

जबकि कार्यकारिणी समिति के सदस्य पद के लिए बीरेंद्र प्रताप, अमित चंद्र महतो, दीनानाथ गुप्ता, ज्योति आनंद, जवाहर लाल गुप्ता, रीना, मो. जमीं, राम कृष्ण भगत, बबलू कुमार सिंह एवं मनीष कुमार ने नामांकन किया है। बता दें चार अक्तूबर को होनेवाले चुनाव के लिए 22 सितंबर को नामांकन भरने की अंतिम तारीख है। अब तक 124 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है। इसमें से 32 ने नामांकन भर दिया है। नामांकन के साथ प्रत्याशी चुनावी अभियान में मैदान में उतर चुके हैं।

chat bot
आपका साथी