Jharkhand में डायन बताकर मार दी गईं 211 महिलाएं, 5 साल में 5000 केस...

Witchcraft in Jharkhand झारखंड में बीते पांच साल में डायन-बिसाही के आरोप में 211 महिलाएं मार दी गईं। पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2015 से 2020 के बीच राज्य की थानों में डायन से जुड़े मामलों में कुल 4658 केस दर्ज हो चुके हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 12:14 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:10 PM (IST)
Jharkhand में डायन बताकर मार दी गईं 211 महिलाएं, 5 साल में 5000 केस...
Witchcraft in Jharkhand झारखंड में बीते पांच साल में डायन-बिसाही के आरोप में 211 महिलाएं मार दी गईं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Witchcraft in Jharkhand झारखंड में डायन-बिसाही कुप्रथा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2015 से 2020 के बीच यानी पांच साल में डायन-बिसाही के आरोप में 211 महिलाओं की हत्या कर दी गई। राज्य की थानों में डायन से जुड़े मामलों में दर्ज कांडों पर गौर करें तो वर्ष 2015 से 2020 तक कुल 4658 केस दर्ज हो चुके हैं। पुलिस के अनुसंधान में इस बात का भी खुलासा हो चुका है कि डायन हत्या के पीछे संपत्ति विवाद ही सबसे अधिक सामने आए हैं। ओझा-गुणी का सहयोग लेकर संपत्ति हड़पने के लिए कुछ लोग षड्यंत्र रचते हैं और गांव वालों के साथ मिलकर, उन्हें भड़काकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

झारखंड में डायन बताकर हत्या की प्रमुख घटनाएं - 08 अगस्त 2015 : रांची के मांडर स्थित कंजिया मरायटोली गांव में डायन बिसाही कुप्रथा को लेकर ग्रामीणों ने पांच महिलाओं की काटकर हत्या कर दी। मृतकों में मदनी खलखो, एतवरिया खलखो, जसिंता खलखो, तेतरी खलखो व रतिया खलखो शामिल हैं। - अगस्त 2016 : बुंडू में डायन-बिसाही के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू-भुजाली से काटकर हत्या। मृतकाें में डिंबा मुंडा, मुंगिया कुमारी, कंचना मुंडा शामिल। - नवंबर 2015 : सरायकेला-खरसांवा जिले के कुचाई थाना क्षेत्र में डायन होने के शक में दो महिला सहित चार लोगों की हत्या। - एक सितंबर 2018 : गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के बोंडो पंचायत में 65 वर्षीय शाहदेव उरांव व 60 वर्षीय बिगनी देवी की हत्या। - 20 सितंबर 2018 : बुंडू में डायन होने के शक में बुधनी देवी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या। - 12 नवंबर 2018 : चाईबासा के चक्रधपुर प्रखंड के कुरुलिया गांव के रंजीत प्रधान ने रिश्ते में सास लगने वाली 50 वर्षीय मनुप्यारी देवी की डायन के शक में हत्या कर दी थी। - 23 दिसंबर 2018 : बारूडीह तमाड़ में एक वृद्धा सुकरू देवी की टांगी से काटकर हत्या। - 20 फरवरी 2019 : गुमला थाने से महज चार किलोमीटर दूर पुग्गू खोपाटोली गांव में डायन के शक में बंधैन उराइन की पत्थर से कूचकर हत्या। - 21 फरवरी 2019 : कोडरमा के मरकच्चो में दो महिलाओं को डायन होने के शक में जिंदा जलाने की कोशिश। - 26 मई 2019 : सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में डायन के शक में नौ पुरुषों की घर से निकालकर पिटाई। 

chat bot
आपका साथी