LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना के 204 मरीज स्वस्थ, अब 218 सक्रिय मामले
LIVE Coronavirus Ranchi. सोमवार को रांची के अलग-अलग इलाकों से कोरोना के मरीज मिले हैं। बड़ी बात यह है कि इस कोरोना काल में पहली बार रांची में एक साथ 40 मरीज मिले हैं।
रांची, जेएनएन। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates राजधानी रांची में कोरोना का संक्रमण चारों ओर फैलने लगा है। यहां सोमवार को कोरोना वायरस के 40 नए मरीज मिले हैं। दूसरी ओर राहत की बात यह रही कि 12 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं। सोमवार को रांची के अलग-अलग इलाकों से कोरोना के मरीज मिले हैं। बड़ी बात यह है कि इस कोरोना काल में पहली बार रांची में एक साथ 40 मरीज मिले हैं। अब रांची में कोरोना वायरस के 218 सक्रिय मामले हो गए हैं। इसके अलावा 204 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक रांची में 7 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।