रांची के लापुंग में भालू ने 2 युवकों पर किया हमला, जख्‍मी हालत में अस्‍पताल में भर्ती

Jharkhand. दानीकेरा पोडहा टोली निवासी सनिका मुण्डा रविवार की सुबह 5 बजे के आसपास शौच के लिए बगल के तलाब के पास गया हुआ था। तभी भालू ने पीछे से हमला कर दिया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 09:52 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 09:52 AM (IST)
रांची के लापुंग में भालू ने 2 युवकों पर किया हमला, जख्‍मी हालत में अस्‍पताल में भर्ती
रांची के लापुंग में भालू ने 2 युवकों पर किया हमला, जख्‍मी हालत में अस्‍पताल में भर्ती

लापुंग (रांची), जासं। रांची जिले के ग्रामीण इलाके लापुंग में दो युवक भालू के हमले का शिकार हो गए। युवक अपने घर से पास के इलाके में निकले थे। इसी दौरान जंगल से निकले भालू ने उन पर हमला कर दिया। उनके शरीर में कई जगह चोट आई है। एक युवक का नाम एपरेन आइंद तथा दूसरे का नाम सनिका है। प्रखंड के दानीकेरा पोडहा टोली निवासी सनिका मुण्डा रविवार की सुबह 5 बजे के आसपास शौच के लिए बगल के तलाब के पास गया हुआ था। तभी भालू ने पीछे से हमला कर दिया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस से घायल को सीएसी लापुंग लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। दूसरे युवक के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।

chat bot
आपका साथी