सिमडेगा में पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, 2 युवकों की दर्दनाक मौत Simdega News
Jharkhand Hindi News. तीखे मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। फलस्वरूप कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
कोलेबिरा (सिमडेगा), जासं। रांची-सिमड़ेगा मुख्य मार्ग में शुक्रवार रात्रि 11:00 बजे के करीब बलेनो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिथरा ग्राम निवासी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी शनिवार सुबह कोलेबिरा थाना को मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष नाग उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता विनोद नाग, अपने मित्र चंद्रशेखर प्रधान उम्र लगभग 22 वर्ष, जो कि दुबई में काम करता था, वह फ्लाइट से रांची उतरा था, उसे लाने के रांची गया हुआ था। रांची से लौटने के क्रम में कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अघरमा पंचायत के पहार टोली गांव के पास तीखे मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। फलस्वरूप कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार, जिसका नंबर Jh-01BV-4906 है, को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन कोलेबिरा थाना पंहुचे।
यह भी पढ़ें: Lohardaga Corona News: कोरोना पॉजिटिव युवक ने बहन और मामा को भी किया संक्रमित
यह भी पढ़ें: बेटी ने मां से सुरक्षा की लगाई गुहार, लगाया यह गंभीर आरोप Garhwa News