Jharkhand: 30 पेटी अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चतरा से ले जा रहे थे बिहार
चतरा जिला पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की 30 पेटियां बरामद की है। अवैध शराब की बरामदगी राजपुर थाना पुलिस ने की है। एसपी ऋषभ कुमार झा को मिली गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई हुई है। पुलिस दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
कान्हाचट्टी (चतरा), संसू । चतरा जिला पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की 30 पेटियां बरामद की है। अवैध शराब की बरामदगी राजपुर थाना पुलिस ने की है। एसपी ऋषभ कुमार झा को मिली गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई हुई है। पुलिस दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही साथ तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो व कार को जब्त किया है। अवैध शराब का यह खेप जंगली रास्ता से बिहार ले जाया जा रहा था। लेकिन पुलिस की तत्परता ने उनकी योजना को विफल कर बना दिया। पुलिस के हत्थे चढ़े तस्करों में कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी दीपक कुमार सिंह एवं संजय गोस्वामी का नाम शामिल है। जबकि तीसरे तस्कर संदीप मोदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।