Jharkhand: 30 पेटी अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चतरा से ले जा रहे थे बिहार

चतरा जिला पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की 30 पेटियां बरामद की है। अवैध शराब की बरामदगी राजपुर थाना पुलिस ने की है। एसपी ऋषभ कुमार झा को मिली गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई हुई है। पुलिस दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 01:13 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 01:15 PM (IST)
Jharkhand: 30 पेटी अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चतरा से ले जा रहे थे बिहार
Jharkhand: 30 पेटी अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार। जागरण

कान्हाचट्टी (चतरा), संसू । चतरा जिला पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की 30 पेटियां बरामद की है। अवैध शराब की बरामदगी राजपुर थाना पुलिस ने की है। एसपी ऋषभ कुमार झा को मिली गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई हुई है। पुलिस दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही साथ तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो व कार को जब्त किया है। अवैध शराब का यह खेप जंगली रास्ता से बिहार ले जाया जा रहा था। लेकिन पुलिस की तत्परता ने उनकी योजना को विफल कर बना दिया। पुलिस के हत्थे चढ़े तस्करों में कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी दीपक कुमार सिंह एवं संजय गोस्वामी का नाम शामिल है। जबकि तीसरे तस्कर संदीप मोदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार महंगी अंग्रेजी शराब का खेप स्कार्पियो संख्या जेएच 13 डी-2233 लेकर कान्हाचट्टी के जंगली रास्ता से बिहार के डोभी जा रहे थे। स्कार्पियो के साथ एक कार भी था। स्कार्पियों में कुल 30 पेटी महंगी शराब रखी हुई थी। जिसमें रॉयल स्टैग, मैकडॉवेल, इंपिरियल ब्लू आदि शामिल है। इसकी क्रम में पुलिस अधीक्षक को किसी ने गुप्त सूचना दी। सूचना के आलोक में एसपी ने राजपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी का गठन किया गया। छापेमारी दल मंगलवार की देर रात रामनगर उच्च विद्यालय के समीप वाहनों की तलाशी को लेकर अभियान शुरू किया। इसी क्रम में स्कार्पियो व कार वहां पहुंची। पुलिस को देखकर एक तस्कर नौ-दो ग्यारह हो गया। जिसके बाद उन्हें संदेह हुआ। तलाशी लेने पर स्कार्पियो में शराब की पेटियां मिली।

chat bot
आपका साथी