राजधानी में ATS का छापा, दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

स्‍टेट एटीएस ने राजधानी रांची के बूटी मोड़ में छापेमारी कर दो अपराधियाें को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक पहले भी जेल जा चुका है। अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 08:38 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 08:50 PM (IST)
राजधानी में ATS का छापा, दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
राजधानी में ATS का छापा, दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित बूटी मोड़ के पास एक घर से गुरुवार की शाम झारखंड के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने दो हथियारबंद अपराधियों को दबोचा है। इन अपराधियों में एक आदिल अफरीदी व दूसरा राकेश कुमार सिंह शामिल है। दोनों रांची के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे बूटी मोड़ के समीप रहने वाले वंशी टोप्पो के घर में छुपे हुए थे। उनके पास से एटीएस की टीम ने दो लोडेड कट्टा व कारतूस बरामद किया है।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार स्टेट एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि बूटी मोड़ के समीप रहने वाले वंशी टोप्पो के घर में कुछ संदिग्ध लोग हथियार के साथ छुपे हुए हैं। इसी सूचना पर स्टेट एटीएस की एक टीम बनी, जिसमें रांची जिला बल के पदाधिकारी व जवान सहयोग के लिए लगाए गए। टीम ने छापेमारी कर दोनों को दबोचा। गिरफ्तार आदिल अफरीदी का आपराधिक इतिहास मिला है। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। दोनों हथियारबंद होकर किस उद्देश्य से वहां शरण लिए थे, इसपर एटीएस की टीम लगातार जानकारी जुटा रही है। अब तक इनके उद्देश्य की जानकारी नहीं मिल सकी है।

chat bot
आपका साथी