Ranchi news : रांची में बिना मास्क वालों ने एक महीने में भरा 19 लाख 57 हजार का जुर्माना

रांची में कोरोना संक्रमण का मजाक उड़ाया जा रहा है। बिना मास्क निकलने वालों की संख्या कम होती नहीं दिखाई दे रही। पिछले एक महीने के आंकड़ों पर गौर करें तो मास्क पहनने से बेहतर जुर्माना भरना लोग समझ रहे हैं।

By Sanjay Kumar SinhaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:30 AM (IST)
Ranchi news : रांची में बिना मास्क वालों ने एक महीने में भरा 19 लाख 57 हजार का जुर्माना
बगैर मास्क के दोपहिया वाहन के खिलाफ सख्ती

रांची(जासं) : रांची में कोरोना संक्रमण का मजाक उड़ाया जा रहा है। बिना मास्क निकलने वालों की संख्या कम होती नहीं दिखाई दे रही। पिछले एक महीने के आंकड़ों पर गौर करें तो मास्क पहनने से बेहतर जुर्माना भरना लोग समझ रहे हैं। ये आंकड़े ट्रैफिक पुलिस द्वारा वसूले गए जुर्माना में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। एक महीने के भीतर बिना मास्क निकलने वालों ने 19 लाख 57 हजार का जुर्माना भरा है। 18 मार्च से कोरोना की रफ्तार को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस सरकार के निर्देश के बाद से ही लगातार बगैर मास्क के दोपहिया वाहन के खिलाफ सख्ती बरत रही है। बगैर मास्क के दोपहिया वाहन चलाने वाले या पीलियन राइडर का फाइन काटा जा रहा है। इसबीच महज एक महीनों में भीतर करीब चार हजार लोगो का फाइन काटा जा चुका है। ट्रैफिक एसपी ने अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि अब ट्रैफिक पुलिस न सिर्फ लोगों का चालान काटेगी बल्कि उनके खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत केस भी रजिस्टर्ड करेगी। 

18 मार्च से 18 अप्रैल तक 3915 लोगों का कटा चालान : ट्रैफिक एसपी ने बताया कि पिछले एक महीने में 3915  लोगो से 19 लाख 57 हजार  500 रुपये का फाइन काटा जा चुका है। बिना मास्क चेङ्क्षकग अभियान नियमित तौर पर चल रही है। हर चौक चौराहों पर बिना मास्क चलने वाले लोग पकड़े जा रहे हैं। इधर हाल में स्थिति थोड़ी सुधरी है, लेकिन लोग पूरी तरह से नहीं सुधर रहे। 

chat bot
आपका साथी