झारखंड के इस जिले में 80 प्रतिशत अनुदान पर महिला समूहों को मिलेंगे कृषि उपकरण

तीन साल के लंबे इंतजार के बाद सक्रिय महिला स्वयं सहायता समूह के बीच 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि उपकरण दिए जाएंगे। जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी अशोक सम्राट ने बताया कि कृषि यांत्रिकीकरण योजना को लेकर गत तीन सालों से गतिरोध के चलते क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा था।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 04:40 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 04:40 PM (IST)
झारखंड के इस जिले में 80 प्रतिशत अनुदान पर महिला समूहों को मिलेंगे कृषि उपकरण
झारखंड के इस जिले में 80 प्रतिशत अनुदान पर महिला समूहों को मिलेंगे कृषि उपकरण। जागरण

झुमरीतिलैया (कोडरमा), संस। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद जिले में सक्रिय महिला स्वयं सहायता समूह के बीच 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि उपकरण दिए जाएंगे। जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी अशोक सम्राट ने बताया कि कृषि यांत्रिकीकरण योजना को लेकर गत तीन सालों से गतिरोध के चलते क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा था। इससे जिले के किसान इस योजना का लाभ लेने से वंचित थे।

योजना के तहत जिले में 15 महिला समूहों को 80 प्रतिशत अनुदान पर लगभग 60 लाख रुपये की लागत वाले मिनी ट्रैक्टर, पावर ट्रिलर व छोटे कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। मालूम हो कि वित्तीय वर्ष 2017-18 के बाद से अब तक किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिला है। आपूर्तिकर्ताओं की मौजूदगी में सरकार द्वारा अधिकृत कृषि उपकरण का वितरण चयनित महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के बीच किया जायेगा।

योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह, महिला सखी मंडल को मिनी ट्रैक्टर, पावर ट्रिलर, सेल्फ प्रोपेल्ड रिपर व उसके सहायक उपकरण के लिए पांच लाख रुपये की लागत पर क्रय करने के लिए प्रति समूह को 80 फीसद का अनुदान या अधिकतम चार लाख रुपये अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस कृषि यंत्रों का उपयोग वे स्वयं और किसानों को भाड़े पर उपलब्ध कराकर आय में बढ़ोतरी के लिए कर सकेंगी।

जेएसएसपीएस चयनित 15 महिला स्वयं सहायता समूह को मिनी ट्रैक्टर, पावर ट्रिलर आदि कृषि उपकरण 80 प्रतिशत अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि उपकरण वितरण से संबंधित सभी प्रकार की विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब उपकरण की अनुदानित राशि आपूर्तिकर्ता को भेजी जाएगी। इसके उपरांत कृषि उपकरण संबंधित समूहों को उपलब्ध कराया जाएगा। -अशोक सम्राट, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, कोडरमा

chat bot
आपका साथी