LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में डीएसपी-डॉक्‍टर समेत 15 नए कोरोना पॉजिटिव, अब तक 181 मरीज स्‍वस्‍थ

LIVE Coronavirus Ranchi. शनिवार को रांची में एक बच्‍चे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। रांची में एक अस्‍पताल के डॉक्‍टर को भी कोरोना हो गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:06 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:06 AM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में डीएसपी-डॉक्‍टर समेत 15 नए कोरोना पॉजिटिव, अब तक 181 मरीज स्‍वस्‍थ
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में डीएसपी-डॉक्‍टर समेत 15 नए कोरोना पॉजिटिव, अब तक 181 मरीज स्‍वस्‍थ

रांची, जेएनएन। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates राजधानी रांची में शनिवार को कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब रांची में कोरोना के कुल मरीजों की संख्‍या 369 हो गई है। इसमें अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है और 181 लोग स्‍वस्‍थ होकर घर वापस जा चुके हैं। अभी रांची में कोरोना के कुल 183 मरीज सक्रिय हैं। कल शनिवार को रांची में एक बच्‍चे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। रांची में एक अस्‍पताल के डॉक्‍टर को भी कोरोना हो गया है।

रांची के सदर अस्पताल में संचालित थैलेसीमिया डे केयर सेंटर में ब्लड ट्रांसफ्यूजन कराने गए एक बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद वहां की 8 नर्सों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वहीं सेंटर में ट्रांसफ्यूजन करा चुके अन्य बच्चों व उनके परिजनों की भी जांच कराने की तैयारी है। यह डॉक्‍टर मेदांता अस्‍पताल का है। इसके अलावा जैप के एक डीएसपी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इधर, जीएनएम नर्सिंग स्कूल रिम्स की एक छात्रा की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। छात्रा के संपर्क में आए दो अन्‍य छात्राओं को भी आइसोलेट किया गया है। पॉजिटिव छात्रा एक सगाई समारोह में भाग लेने अपने घर गई थी। उसे कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। संपर्क में आए सभी के सैंपल की जांच तीन दिनों के बाद की जाएगी।

रांची के कांके क्षेत्र में स्थित एक अपार्टमेंट में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। काॅन्‍टेक्‍ट ट्रेसिंग के आधार पर सभी की जांच की गई थी। रांची में शनिवार को 11 अलग-अलग इलाके से संक्रमित मरीज मिले हैं। 15 पॉजिटिव मामले में 5 निजी अस्पताल में भर्ती मरीज हैं। एक जगन्नाथपुर, तीन चुटिया, एक बुटी मोड, एक सुखदेव नगर, एक अरगोड़ा, एक धुर्वा, एक डोरंडा, एक सरला बिरला कैंपस, एक कोकर का रहने वाला है।

रांची सदर अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय के ऊपर एसीएमओ ऑफिस में कार्यरत एक महिला चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला चिकित्सक ने ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर अपने सैंपल की जांच कराई थी। कुछ दिन पूर्व वह कोलकाता से यात्रा कर रांची लौटी थी। कोराेना पॉजिटिव पाया गया बच्‍चा ब्‍लड ट्रांसफ्यूजन के लिए भर्ती किया गया था। इसके साथ उनके परिजन भी उपस्थित थे। इजाज के दौरान बच्‍चे के संपर्क में आए 8 नर्सों को भी क्‍वारंटाइन में भेज दिया गया है। बच्‍चे के संपर्क में आए अन्‍य लोगों की कॉन्‍टेक्‍ट ट्रेसिंग कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी