रांची में 14 वर्षीय नाबालिग ने सौतेले पिता पर नशीला कोल्डड्रिंक पिला दुष्कर्म का लगाया आरोप

तुपुदाना में 14 वर्षीय नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर नशीला कोल्कड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 230 बजे उसका सौतेला पिता अमित बारला फोन कर चापाटोली स्थित भगवान होटल होटल के पास बुलाया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:22 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:22 AM (IST)
रांची में 14 वर्षीय नाबालिग ने सौतेले पिता पर नशीला कोल्डड्रिंक पिला दुष्कर्म का लगाया आरोप
रांची में 14 वर्षीय नाबालिग ने सौतेले पिता पर नशीला कोल्डड्रिंक पिला दुष्कर्म का लगाया आरोप। जागरण

रांची, जासं । तुपुदाना में 14 वर्षीय नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर नशीला कोल्कड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे उसका सौतेला पिता अमित बारला फोन कर चापाटोली स्थित भगवान होटल होटल के पास बुलाया। पीड़िता अपनी नानी के साथ थी। फोन आने पर जब पीड़िता होटल के पास पहुंची तो अमित कार जेएच01वी 4500 ले कर खड़ा था। हालचाल पूछने के बाद बोला चलो आगे कोल्डड्रिंक पीकर वापस लौट जायेंगे। जैसे ही कोल्डड्रिंक पी सुध खो बैठी। इसके बाद पीड़िता को वहां से दशम फॉल ले जाकर एक होटल के कमरे में दुष्कर्म किया। शनिवार को पीड़िता के बयान पर तुपुदान ओपी में आराेपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

नशे के बावजूद चीखती-चिल्लाती रही पीड़िता नहीं माना हैवान

पीड़िता के अनुसार कोल्डड्रिंक की पहली बोतल पीते ही कुछ अजीब सा अनुभव हुआ। इसके बाद देखा कि कार दूर जा रही है। इस पर पिता से कहा कि नानी खोज रही होगी हमें घर पहुंचा दीजिये। इसपर बदनीयत पिता ने कहा कि चलो दशमफॉल चलते हैं। लाख मना करने के बावजूद दशमफॉल पहुंचा। वहां, एक होटल के कमरे में ले गया और फिर से एक कोल्डड्रिंक का बोतल थमा दिया। पीने से मना करने पर दबाव डालने लगा। मजबूरी में पीना पड़ा। उसके पीते ही शरीर से नियंत्रण पूरी तरह खो गया। इसके बाद अमित अपनी ही बेटी की ईज्जत से खेलने लगा। इस दौरान पीड़िता खूब चीखी-चिल्लायी लेकिन बेरहम का दिल नहीं पसीजा। रात में काफी रोता देख वापस तुपुदाना छोड़ गया और धमकी दी कि ये बात किसी को मत बताना।

दो साल पहले मां ने की थी नई शादी

पीड़िता के अनुसार उसकी मां सरकारी नौकरी में है। दो साल पहले ही उसकी मां आपसी रजामंदी से पुरानी शादी तोड़ ली। इसके बाद अमित बारला से शादी की थी। वहीं, पीड़िता तुपुदाना में अपनी नानी के साथ रहती है।

chat bot
आपका साथी