Jharkhand Coronavirus Cases: झारखंड में रफ्तार में कोरोना, 24 घंटे में 90 पॉजिटिव, अबतक 726

Jharkhand Corona Update मंगलवार को झारखंड में 50 नए मामले सामने आए। सर्वाधिक 19 मामले रामगढ़ से मिले हैं। राजधानी रांची में 6 और धनबाद में 9 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:00 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 08:22 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Cases: झारखंड में रफ्तार में कोरोना, 24 घंटे में 90 पॉजिटिव, अबतक 726
Jharkhand Coronavirus Cases: झारखंड में रफ्तार में कोरोना, 24 घंटे में 90 पॉजिटिव, अबतक 726

रांची, जेएनएन। झारखंड में मंगलवार को 50 नए मामले सामने आए हैं। सोमवार को 34 मरीज कोरोना को हराते हुए संक्रमणमुक्त हुए। वहीं, 40 नए संक्रमित मिले। इस तरह 24 घंटे में कुल 90 कोरोना संक्रमितों की पहचान झारखंड में हुई है। अबतक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्‍या 726 पर पहुंच गई है। जबकि 400 कोरोना केस अलग-अलग कोविड अस्‍पतालों में अभी एक्टिव हैं। 321 कोरोना मरीज अबतक स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। जबकि 5 कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

जहां एक ओर कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं तो दूसरी ओर नए संक्रमित भी लगातार मिल रहे हैं। यहां कोरोना को हरानेवाले इन सभी मरीजों को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसी के साथ राज्य में वर्तमान में सक्रिय केस की संख्या 400 हो गई है। साथ ही कोरोना के संक्रमण से मुक्त होनेवालों की संख्या बढ़कर 321 हो गई है। 

झारखंड में मंगलवार को 50 कोरोना संक्रमित मिले

    रामगढ़ : 19     धनबाद : 09     रांची : 06     हजारीबाग : 05     पूर्वी सिंहभूम : 05     दुमका : 02     गढ़वा : 01     पलामू : 01     बोकारो : 01     सरायकेला-खरसावां : 01

सोमवार को झारखंड में मिले 40 कोरोना मरीज

जमशेदपुर : 10 कोडरमा : 04 हजारीबाग : 03 धनबाद : 14 रांची : 02 गढ़वा : 02 सिमडेगा : 02 लोहरदगा : 02 गुमला : 01

सोमवार को धनबाद में 14, जमशेदपुर में 10, कोडरमा में चार, हजारीबाग में तीन, रांची, गढ़वा, सिमडेगा तथा लोहरदगा में दो-दो तथा गुमला में एक नए मरीज मिले। संक्रमितों में अधिसंख्य प्रवासी हैं। रांची में मिले दोनों मरीज महिला हैं जो पिछले दिनों मुंबई से लौटे हैं। इनमें से एक पंडरा तथा दूसरी रातू की रहनेवाली है। हजारीबाग के दोनों मरीज महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी मजदूर हैं। पहला मरीज चौपारण प्रखंड के पीपरा गांव निवासी 23 वर्षीय युवक है जबकि दूसरा मरीज पदमा प्रखंड के 55 वर्षीय अधेड़ है।

इधर, सोमवार को कोरोना के 34 मरीज स्वस्थ हुए। इनमें हजारीबाग के 15, गिरिडीह के आठ, रांची के सात, लातेहार के तीन तथा पलामू के एक मरीज शामिल हैं। बता दें कि झारखंड में अबतक 676 पॉजीटिव केस मिल चुके हैं, जिनमें 297 स्वस्थ भी हुए हैं।

अभी सबसे अधिक जमशेदपुर में एक्टिव केस, पांच जिलों में एक भी नहीं

राज्य में अभी सबसे अधिक एक्टिव केस जमशेदपुर में है। वहीं, पांच जिले ऐसे हैं जहां अभी एक भी एक्टिव केस नहीं है। इनमें देवघर, दुमका, चतरा, जामताड़ा तथा गोड्डा शामिल हैं। संताल प्रमंडल के इन चारों जिलों में पूर्व में मिले सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

किस जिले में कितने एक्टिव केस पूर्वी सिंहभूम : 115 धनबाद : 51 हजारीबाग : 40 रामगढ़ : 25 गुमला : 22 कोडरमा :  19 रांची   17 सिमडेगा : 14 पश्चिमी सिंहभूम : 14 गढ़वा : 13 गिरिडीह : 08 बोकारो  07 पाकुड़ : 05 खूंटी : 05 लोहरदगा : 04 सरायकेला-खरसावां : 04 लातेहार : 03 साहिबगंज : 03 पलामू : 02 देवघर : 00 जामताड़ा : 00 गोड्डा : 00 दुमका : 00 चतरा : 00

झारखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। आंकड़ा 676 पर पहुंच गया है। सोमवार को फिर से 40 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें से 14 मामले धनबाद, 10 नए मामले जमशेदपुर में पकड़ में आए हैं। दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रांची के रिम्‍स में सोमवार को कुल 653 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 643 निगेटिव मिले हैं। आज 10 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है।

आज के ताजा 40 मामलों के साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 676 हो गया है। आज मिले कोरोना मरीजों में धनबाद के 14, 10 जमशेदपुर के, 4 कोडरमा और 3 मामले हजारीबाग और 2-2 नए कोरोना मरीज रांची और गढ़वा से सामने आए हैं। लोहरदगा तथा सिमडेगा में भी दो-दो तथा गुमला में एक नया मरीज मिला है। राजधानी रांची में मिले दो मामलों में एक महिला पंडरा और एक महिला रातू की रहने वाली है। सिविल सर्जन डॉ वी बी प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है। आज कोरोना के 40 मरीज स्वस्थ भी हुए। हजारीबाग में 15, गिरिडीह में आठ, रांची में सात, धनबाद में छह, लातेहार में तीन तथा पलामू में एक मरीज स्वस्थ हुए।

झारखंड में सोमवार को मिले 40 कोरोना पॉजिटिव धनबाद : 14 कोडरमा : 04 जमशेदपुर : 10 रांची : 02 हजारीबाग : 03 गढ़वा : 02 लोहरदगा : 02 सिमडेगा : 02 गुमला : 01

chat bot
आपका साथी