LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना वायरस के 13 एक्टिव केस, बुंडू में मिला पॉजिटिव मामला

LIVE Coronavirus Ranchi. रांची डीसी रे महिमापत राय ने रांची की जनता से अपील करते हुए कहा है कि लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 10:13 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 12:01 PM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना वायरस के 13 एक्टिव केस, बुंडू में मिला पॉजिटिव मामला
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना वायरस के 13 एक्टिव केस, बुंडू में मिला पॉजिटिव मामला

रांची, जेएनएन। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates राजधानी रांची में रविवार को कोरोना वायरस का एक और मरीज मिला है। यह मरीज बुंडू का रहने वाला है। रविवार को इसके सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अब रांची में कोरोना वायरस के कुल 115 मामले हो गए हैं। इसमें दो की मौत हो गई है। इसके अलावा 100 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। अब केवल 13 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस तरह से अब रांची में कोरोना वायरस के 13 एक्टिव केस ही बचे हैं। रांची डीसी रे महिमापत राय ने रांची की जनता से अपील करते हुए कहा है कि लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें। आवश्‍यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें। सार्वजनिक स्‍थानों पर मास्‍क का प्रयोग करें। शारीरिक दूरी का पालन जरूर करें। बता दें कि रविवार को भी कोरोना वायरस के पांच मरीज स्‍वस्‍थ हुए। इनके सैंपल की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। इन्‍हें अब जल्‍द ही छुट्टी दे दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी