केरल से श्रमिकों को लेकर रांची पहुंची ट्रेन, 250 महिलाओं सहित 12 सौ प्रवासी आए

Migrant Workers Back to Home. रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई थी। यात्रियों के लिए नाश्ते के पैकेट का इंतजाम था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:15 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:30 PM (IST)
केरल से श्रमिकों को लेकर रांची पहुंची ट्रेन, 250 महिलाओं सहित 12 सौ प्रवासी आए
केरल से श्रमिकों को लेकर रांची पहुंची ट्रेन, 250 महिलाओं सहित 12 सौ प्रवासी आए

रांची, जासं। केरल से महिला श्रमिक स्पेशल ट्रेन हटिया रेलवे स्टेशन पहुँची। कुल करीब 12 सौ यात्री इस ट्रेन से पहुंचे। इसमें 250 प्रवासी महिला मजदूर भी सवार रहीं। रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई थी। यात्रियों के लिए नाश्ते के पैकेट का इंतजाम था। सभी यात्रियों को घर छोड़ने के लिए प्रशासन की तरफ से बसों का इंतजाम किया गया था।

ट्रेन निर्धारित समय पर अपने गंतव्य पर पहुंची। प्रशासन की ओर से रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। रेलवे स्टेशन पर शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए इंतजाम किए गए थे।

यात्रियों ने सरकार का जताया धन्यवाद, कहा- घर आकर मिली राहत

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए यात्रियों ने इस सुविधा के लिए सरकार का धन्यवाद किया। कहा कि उन्हें घर पहुंच कर अच्छा लग रहा है। जब से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलनी प्रारंभ हुई हैं, तब से वह अपने लिए इस सुविधा की आस लगाए बैठे थे। बताया कि बीमारी की शुरुआत में केरला में हालत बिगड़ने लगे थे। वह काफी डर गए थे। धीरे-धीरे बीमारी पर नियंत्रण के साथ हालात में सुधार हुआ।

chat bot
आपका साथी