झारखंड : इंस्पायर अवार्ड के लिए 1180 विद्यार्थियों का चयन, मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

बोकारो से 166 छात्रों का चयन हुआ है। यह ज‍िला दूसरे स्थान पर है। देवघर तीसरे स्थान पर रहा जहां 107 छात्रों का चयन किया गया है। गिरिडीह से 47 साहिबगंज से 6 जामताड़ा से 11 गोड्डा से 12 पाकुड़ से 15 से छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 05:15 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 05:15 PM (IST)
झारखंड : इंस्पायर अवार्ड के लिए 1180 विद्यार्थियों का चयन, मिलेंगे 10-10 हजार रुपये
झारखंड में इंस्पायर अवार्ड के लिए 1180 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जागरण

रांची (जागरण संवाददाता) : झारखंड के 1180 विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। रांची के विद्यार्थी आइड‍िया देने के मामले में सबसे आगे हैं। इसलिए सबसे अधिक 286 छात्रों का चयन इस ज‍िले से किया गया है। बोकारो से 166 छात्रों का चयन हुआ है। यह ज‍िला दूसरे स्थान पर और देवघर तीसरे स्थान पर रहा, जहां 107 बच्चों का चयन किया गया है। गिरिडीह से 47, साहिबगंज से 6, जामताड़ा से 11, गोड्डा से 12, पाकुड़ से 15 समेत अन्य जिलों से छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। जिले के कई सरकारी व निजी स्कूलों के छात्रों का चयन हुआ है।

इसका उद्देश्य है क‍ि छात्र विज्ञान के क्षेत्र में नई खोज करें और अपनी रू‍च‍ि पैदा करें। इसके लिए देशभर से छात्रों का चयन किया जाता है। फिलहाल चयनित छात्रों के मनोबल को बढ़ावा देने के लिए उन्हें 10-10 हजार रुपये दिए जाते हैं। इससे छात्र विज्ञान पर आधारित संबंधित विषयों पर मॉडल तैयार कर जिला स्तर पर लगने वाली प्रदर्शनी में प्रस्तुत करते हैं। जिलास्तर पर चयनित बच्चों को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेने का मौका मिलता है। वहां चुने जानेवाले छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में भाग लेते हैं। 

इसमें कक्षा छह से लेकर दसवीं तक के छात्र शाम‍िल हैं। इंस्पायर मानक प्रतियोगिता 2020-21 के लिए चयनित हुए हैं। इन चयनित छात्रों को सरकार 10-10 हजार रुपये देगी। अभी तक जिन छात्रों का चयन हुआ है उन्‍होंने विज्ञान संबंधित विषयों पर अपना उत्कृष्ट आइडिया दिया था।

chat bot
आपका साथी