Jharkhand Coronavirus: झारखंड में 62 नए मामले, जमशेदपुर में 14, कोडरमा में 13, गढ़वा में 10 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

Jharkhand News Coronavirus Update झारखंड में गुरुवार तक 838 कोरोना मरीज मिले हैं। आज 14 जमशेदपुर कोडरमा से 13 गढ़वा से 10 और सिमडेगा से 9 पॉजिटिव केस की पहचान हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 08:29 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 09:30 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus: झारखंड में 62 नए मामले, जमशेदपुर में 14, कोडरमा में 13, गढ़वा में 10 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus: झारखंड में 62 नए मामले, जमशेदपुर में 14, कोडरमा में 13, गढ़वा में 10 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Jharkhand News, Coronavirus Update झारखंड में गुरुवार को अबतक 62 कोरोना मरीज मिले हैं। सबसे अधिक 14 कोरोना संक्रमित की पहचान जमशेदपुर में की गई है। कोडरमा में 13 कोरोना मरीज मिले। गढ़वा में 10 और सिमडेगा में 10 नए मामले सामने आए। जबकि आज नौ जिलों में कुल 69 मरीज स्वस्थ भी हुए। जमशेदपुर के 21 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

आज के ताजा मामलों के साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 838 पर पहुंच गया है। राज्य में एक ओर कोरोना के मरीज लगातार स्वस्थ हो रहे हैं तो इसके नए संक्रमित मरीज भी मिल रहे हैं। गुरुवार को भी राज्य में कोरोना के 62 नए मरीज मिले। दूसरी तरफ, जमशेदपुर में एक साथ 21 मरीज कोरोना को हराते हुए स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने-अपने घर लौटे। आज रांची में भी एक कोरोना मरीज मिला है।

आज अबतक झारखंड में 62 कोरोना मरीज मिले

जमशेदपुर - 14 कोडरमा - 13 गढ़वा - 10 सिमडेगा - 10 (इटकी 7, रिम्स 2, मेडिका 1) हजारीबाग - 4 गुमला - 3 खूंटी - 3 लातेहार - 1 पलामू - 1 बोकारो - 1 सरायकेला - 1 रांची - 1

राज्य में गुरुवार को अबतक जमशेदपुर में 14, कोडरमा में 13, गढ़वा में 10 सिमडेगा, में 10, हजारीबाग में 04, खूंटी व गुमला में तीन-तीन तथा रांची, पलामू, लातेहार व जमशेदपुर में एक-एक नए मरीज मिले। इधर, रांची में एक मरीज की मौत भी हो गई। किसी दुर्घटना में ब्रेन इंजुरी के इस मरीज को मेडिका में भर्ती कराया गया था जहां जांच में वह कोरोना पॉजीटिव भी पाया गया। इस तरह राज्य में कोरोना पॉजीटिव लोगों की मृत्यु का यह छठा मामला है। इधर, राज्य में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या अब 459 हो गई है। वहीं 363 लोग स्वस्थ हुए हैं।

झारखंड में गुरुवार काे मिले 45 मरीज कोडरमा : 13 गढ़वा : 10 सिमडेगा : 09 हजारीबाग : 04 खूंटी : 03 गुमला : 03 पलामू : 01 लातेहार : 01 जमशेदपुर : 01 रांची : 01

जिलावार सक्रिय मामले

पूर्वी सिंहभूम : 108 धनबाद : 58 हजारीबाग : 45 रामगढ़ : 44 गुमला : 26 कोडरमा :  29 रांची  : 24 सिमडेगा : 39 पश्चिमी सिंहभूम : 14 गढ़वा : 24 गिरिडीह : 09 बोकारो  07 पाकुड़ : 05 खूंटी : 08 लोहरदगा : 04 सरायकेला-खरसावां : 18 लातेहार : 07 साहिबगंज : 03 पलामू : 10 दुमका : 02 देवघर : 00 जामताड़ा : 00 गोड्डा : 00 चतरा : 00

राज्‍य में गुरुवार को अबतक 45 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक कोडरमा में 13, गढ़वा में 10, सिमडेगा से 9, हजारीबाग में 4, गुमला से 3 और लातेहार से 1 पॉजिटिव केस की पहचान हुई है। आज के ताजा मामलों में सिमडेगा से 7, गुमला से 3 और जमशेदपुर, लातेहार से 1 पॉजिटिव केस मिले हैं, इनकी जांच यक्ष्‍मा केंद्र इटकी में हुई है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 821 पर पहुंच गया है।

इधर रांची के रिम्‍स में भी 33 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है।दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि हजारीबाग में चार, कोडरमा में 13, गढ़वा में 10, खूंटी में 3, पलामू में एक नए मामले रिम्‍स की जांच में सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 820 पर पहुंच गई है।

झारखंड में आज मिले 45कोरोना मरीज  हजारीबाग -4 सिमडेगा -9 खूंटी -3 पलामू -1 गढ़वा -10 कोडरमा -13 गुमला-3 लातेहार-1 जमशेदपुर-1

chat bot
आपका साथी