Ranchi Coronavirus: रांची में कोरोना से 6 मौतें, आज मिले 1049 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

Jharkhand News Samachar झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण बेकाबू हो गया है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की लाचारी के बीच बेतहाशा संक्रमितों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राजधानी रांची में कोरोना वायरस की जांच में 1049 लोग संक्रमि‍त पाए गए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 10:29 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:59 PM (IST)
Ranchi Coronavirus: रांची में कोरोना से 6 मौतें, आज मिले 1049 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल
Jharkhand News Samachar: रांची में आज जांच में 1049 लोग कोरोना संक्रमि‍त पाए गए हैं।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand News Samachar झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण बेकाबू हो गया है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की लाचारी के बीच बेतहाशा संक्रमितों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राजधानी रांची में कोरोना वायरस की जांच में 1049 लोग संक्रमि‍त पाए गए हैं। जबकि पूरे राज्‍य में आज 2866 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई। कोरोना से मंगलवार को एकसाथ 29 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद झारखंड में हाहाकार मच गया। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते शासन-प्रशासन से लेकर सरकारी अमले में नीचे से लेकर ऊपर तक खलबली मच गई है।

रांची में 1049 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

मंगलवार को रांची में कुल 1049 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7587 हो गई है। 429 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 44223 पॉजिटिव केस आए हैं। इसमें 36313 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

रांची में कोरोना से छह लोगों की मौत

कोविड-19 संक्रमण से रांची के अलग-अलग अस्पतालों में छह लोगों की मौत हो गई। पूरे दिन घाघरा स्थित स्वर्णरेखा नदी के किनारे शवों का अंतिम संस्कार किया गया। क्रबिस्तान में शव दफनाने के लिए परिजनों को तीन-तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। शवों के अंतिम संस्कार कार्य का निरीक्षण करने इससे पहले उपायुक्त रांची छवि रंजन सोमवार देर रात घाघरा स्थित स्वर्णरेखा घाट पहुंचे। देर रात करीब 2:30 बजे उपायुक्त छवि रंजन घाघरा घाट पहुंचे। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर उत्कर्ष गुप्ता एवं इंसिडेंट कमांडर अरविंद कुमार साथ रहे।

सात आइएएस, पांच आइपीएस अधिकारी मोर्चे पर

रांची में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची जिला प्रशासन की तरफ से रांची नगर निगम के साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत शहर में साफ सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ सभी संवेदनशील तथा कंटेनमेंट जोन वाले इलाके के सैनिटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर करने का फैसला हुआ है। वर्तमान में जिले में संक्रमण को रोकने के लिए सात आईएएस अधिकारियों की टीम काम कर रही है।

इसके अलावा पांच आईपीएस अधिकारी लगे हुए हैं। वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या संक्रमण के बालों से रफ्तार को रोकने की है। इसके लिए शहर में भीड़ को रोकने के साथ मास्क के इस्तेमाल को हर हाल में सुनिश्चित कराने पर जोर है। अस्पतालों में भेड़ों की संख्या बढ़ाने से लेकर श्मशान और कब्रिस्तान में शवों के अंतिम संस्कार में आ रही परेशानी को मिल कर दूर करने के लिए अधिकारियों की टीम लगातार बैठक कर रही हैं। निरीक्षण का दौर जारी है।

chat bot
आपका साथी