LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना के 10 मामले बढ़े, 125 पॉजिटिव केस में 2 की मौत

LIVE Coronavirus Ranchi. प्रवासियों के आने के बाद से राज्‍य में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें अब रांची में अछूता नहीं रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 10:02 AM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 03:28 PM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना के 10 मामले बढ़े, 125 पॉजिटिव केस में 2 की मौत
LIVE Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना के 10 मामले बढ़े, 125 पॉजिटिव केस में 2 की मौत

रांची, जेएनएन। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates रांची में सोमवार को कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए। ये सभी नए केस रांची के सिल्‍ली इलाके में मिले हैं। इनमें सभी प्रवासी हैं। 9 लोग महाराष्‍ट्र से व एक हरियाणा से लौटा था। इस प्रकार रांची में अब कोरोना के 125 मामले हो गए हैं। इनमें दो की मौत हो गई है। प्रवासियों के आने के बाद से राज्‍य में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें अब रांची में अछूता नहीं रहा है। रांची में 101 मरीज स्‍वस्‍थ भी चुके हैं। कल सोमवार को एक मरीज स्‍वस्‍थ हुआ। रांची में कोरोना के मरीज लगातार स्‍वस्‍थ हो रहे हैं। यहां के 30 प्रतिशत कोरोना मरीजों ने सिर्फ 10 दिन में ही इस महामारी से निजात पा ली है।

मुरी ओपी प्रभारी गुलाम रब्बानी खान ने बताया कि सभी प्रवासी मजदूर जो महाराष्ट्र-गुजरात आदि राज्यों से आए थे, उन्‍हें उर्स लाइन कॉन्वेंट स्कूल में ठहराया गया था। सोमवार को जितने प्रवासी मजदूर एवं उर्स लाइन स्कूल के सिस्टर का जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। वहीं प्रशासन द्वारा कहा गया कि इन लोगों में कोरोना मिलने से विशेष सख्‍ती बरती जाएगी।

25 मई रात 9 बजे तक कोरोना संक्रमण की स्थिति।

शहर के बाद अब गांवों में भी कोरोना फैलता जा रहा है। रांची जिले के 9 प्रखंड अब कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

प्रखंडों में कब कब मिले कितने संक्रमित

19 अप्रैल - 1 - बेडो - स्वस्थ

23 अप्रैल - 1 - बेडो - स्वस्थ

27 अप्रैल - 7 - (3 बेडो, 1 कांके, 3 इटकी) - स्वस्थ

13 मई - 1 - मांडर - भर्ती

14 मई - 4 - अनगड़ा - भर्ती

17 मई - 1 - तुपुदाना - भर्ती

21 मई - 7 - (3 मांडर, 4 चान्हो) - भर्ती

23 मई - 1 अनगड़ा

24 मई - 1 बूंडू

25 मई - 10 सिल्ली

chat bot
आपका साथी