झारखंड पहुंची कोविशील्ड की 10 लाख डोज, नामकुम स्थित वेयर हाउस से विभिन्न जिलों में की जा रही सप्लाई

झारखंड को 1023800 कोविशील्ड की डोज मिल गई है। शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट पर खेप पहुंचने के बाद नामकुम स्थित वेयर हाउस से टीके जिलों को भेजा जा रहा है। एक दिन पहले कोवैक्सीन की दो लाख डोज झारखंड को मिली थी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 01:59 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 01:59 PM (IST)
झारखंड पहुंची कोविशील्ड की 10 लाख डोज, नामकुम स्थित वेयर हाउस से विभिन्न जिलों में की जा रही सप्लाई
झारखंड पहुंची कोविशील्ड की 10 लाख डोज, नामकुम स्थित वेयर हाउस से विभिन्न जिलों में की जा रही सप्लाई। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो । झारखंड को 10,23,800 कोविशील्ड की डोज मिल गई है। शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट पर खेप पहुंचने के बाद नामकुम स्थित वेयर हाउस से टीके जिलों को भेजा जा रहा है। एक दिन पहले कोवैक्सीन की दो लाख डोज झारखंड को मिली थी। दस लाख अन्य डोज मिलने से राज्य में टीके की किल्लत फिलहाल दूर हो गई है। इससे पहले रांची के कई वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन खत्म होने के कारण लोग बिना वैक्सीनेशन वापस लौट रहे थे। सदर अस्पताल में सुबह 10 बजे से ही वैक्सीन खत्म हो गई थी। हालांकि वैक्सीन के आते ही विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरों में इसकी सप्लाई की गई। जिससे दोबारा लोगों को टीका लगाना प्रारंभ हो गया।

chat bot
आपका साथी