Hindpiri Ranchi Coronavirus: रांची के मुस्लिम बहुल हिंदपीढ़ी में आज फिर मिला 01 कोरोना पॉजिटिव

Hindpiri Ranchi Corona News रांची के हिंदपीढ़ी में अब भी कोरोना संक्रमण बरकरार है। एक मरीज मिलने के बाद अब एरिया ट्रेस कर बनेगा माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 12:53 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:38 AM (IST)
Hindpiri Ranchi Coronavirus: रांची के मुस्लिम बहुल हिंदपीढ़ी में आज फिर मिला 01 कोरोना पॉजिटिव
Hindpiri Ranchi Coronavirus: रांची के मुस्लिम बहुल हिंदपीढ़ी में आज फिर मिला 01 कोरोना पॉजिटिव

रांची, जासं। राजधानी रांची से गुरुवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। संक्रमित रांची के मुस्लिम बहुल हिंदपीढ़ी इलाके का रहने वाला है। उसने दो दिन पूर्व अपना कोरोना टेस्ट मेडिका अस्पताल के लैब में कराया था, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने आईडीएसपी और सिविल सर्जन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कोरोना संक्रमित मरीज को रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। रांची के सिविल सर्जन ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार इलाके के कुछ सीमित घरों व आसपास के मुहल्ले को सील करने की तैयारी चल रही है। संक्रमित के संपर्क में आने वालों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। ट्रेसिंग के बाद संपर्क में आए लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया जाएगा। बताते चलें कि झारखंड में कोरोना संक्रमण का सबसे पहला मामला रांची के हिंदपीढ़ी से मिला था। जिसके बाद लगातार पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। इधर, कुछ दिनों से सही पैमाने पर जांच नहीं होने के कारण संक्रमित नहीं मिल रहे हैं। जबकि गुरुवार को मिला मरीज इस बात की गवाही दे रहा है कि हिंदपीढ़ी में अब भी संक्रमण बरकरार है।

रिकवर हुए 7 मरीज में तीन को मिली छुट्टी

रिम्स से गुरुवार को सात मरीज कोरोना की जंग जीतकर पूरी तरह स्वस्थ हुए है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। गुरुवार को रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती तीन मरीजों को डिस्चार्ज दिया गया। रिम्स सही होने एंबुलेंस के माध्यम से घर तक भिजवाया गया। वहीं बाकी चार मरीजों को शुक्रवार को डिस्चार्ज दिया जाएगा। राजधानी रांची में अब कुल 17 एक्टिव केस बचे है।

chat bot
आपका साथी