भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

दूसरी बार भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद रवि।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:23 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 09:23 PM (IST)
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

जागरण संवाददाता, रामगढ़ : दूसरी बार भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद रविवार को अमरदीप यादव का स्थानीय सुभाष चौक के समीप भाजपाइयों ने माल्यार्पण कार पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रांची से हजारीबाग जाने के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप यादव कुछ देर के लिए यहां रूके थे। इस क्रम में वे जिले के भाजपाइयों के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद रामगढ़ जिला ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चंचल के नेतृत्व में उन्हें अंग वस्त्र व गुलदस्ता देकर व माला पहनाकर जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। मौके पर जिले के कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी