पतरातू वेलफेयर सोसाइटी महिलाओं को बना रहा स्वावलंबी

संवाद सूत्र पतरातु थर्मल (रामगढ़) पतरातू वेलफेयर सोसाइटी से जुड़ी महिलाएं अपने निस्वार्थ से

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 10:26 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 10:26 PM (IST)
पतरातू वेलफेयर सोसाइटी महिलाओं को बना रहा स्वावलंबी
पतरातू वेलफेयर सोसाइटी महिलाओं को बना रहा स्वावलंबी

संवाद सूत्र, पतरातु थर्मल (रामगढ़) : पतरातू वेलफेयर सोसाइटी से जुड़ी महिलाएं अपने नि:स्वार्थ सेवा भाव और जरूरतमंदों की सेवा के लिए घर घर में अपनी पहचान बनाने में सफल रही है। कोरोना काल में अनेकों सामाजिक कार्यों मे संलग्न रहने के साथ-साथ आज भी पूरी मुस्तैदी के साथ सेवा कार्य मे सहभागिता दर्शाती रही हैं। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए महिला सशक्तिकरण से जुड़ी उमा सिन्हा के द्वारा यहां की दर्जनों महिलाओं को पेपर बैग बनाने के लिए प्रेरित कर उन्हें रोजगार से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य से महिलाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा भी संभव हो सकेगी। संस्था के अध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान भी सोसाइटी ने अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करते हुए लगातार हैंड सेनीटाइजर, मास्क, साबुन आदि का वितरण किया है। साथ हीं जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।

chat bot
आपका साथी