हाथी से बचने के क्रम में बिरहोर महिला व बच्चा घायल

घाटो : बसंतपुर पंचायत अन्तर्गत बिरहोर टोला में रविवार की देर शाम हाथी से बचने के क्रम मे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 08:52 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 08:52 PM (IST)
हाथी से बचने के क्रम में बिरहोर महिला व बच्चा घायल
हाथी से बचने के क्रम में बिरहोर महिला व बच्चा घायल

घाटो : बसंतपुर पंचायत अन्तर्गत बिरहोर टोला में रविवार की देर शाम हाथी से बचने के क्रम में एक बिरहोर महिला सहित छह वर्ष का एक बच्चा घायल हो गया। उसका इलाज सोमवार को टीएसआरडीएस में कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि संध्या सात बजे अचानक परेज की ओर से एक जंगली हाथी बिरहोर टोला में पहुंच गया। इसको लेकर पूरे टोला में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। बिरहोर लोग इस दौरान हाथी से बचने के लिए एक सीढ़ी की व्यवस्था किया और टोला में स्थित पंचायत सचिवालय के छत पर चढ़ने लगा। इसी क्रम में सीढ़ी टूट गया। इसकी चपेट में आने से 40 वर्षीय जसवा देवी पति अघना बिरहोर के पैर में गंभीर चोटें लगी। इसी दौरान छह वर्षीय जितेन्द्र बिरहोर पिता बाबूलाल बिरहोर को भी चोटें लगी। लगभग आधे घंटे बाद हाथी चोपड़ा मोड़ की ओर सड़क मार्ग से चला गया। इसके बाद सभी बिरहोर छत से उतरकर घायल महिला व बच्चा की सुध ली। वहीं सुबह में घटना की जानकारी टीएसआरडीएस को दिया।

chat bot
आपका साथी