रंगोत्सव को लेकर बाजार हुआ गुलजार

लीड0 जिले में होली को लेकर चहुंओर है उमंग और उत्साह खरीदारी हुई तेज संवाद सहयोगी रामगढ़

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 09:05 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 09:05 PM (IST)
रंगोत्सव को लेकर बाजार हुआ गुलजार
रंगोत्सव को लेकर बाजार हुआ गुलजार

लीड0

जिले में होली को लेकर चहुंओर है उमंग और उत्साह, खरीदारी हुई तेज

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : रंगोत्सव के त्योहार होली को लेकर जिलेभर में उत्साह और मस्ती छाई हुई है। हर ओर खुशहाली और उत्सव सा माहौल दिखाई दे रहा है। बाजारों में रंग-बिरंगी पिचकारियां सज गई हैं।ं हर प्रकार के एक से बढ़कर एक रंग और गुलाल भी सजाए गए है। बच्चों के लिए मुखौटा भी लगाया गया है। बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गया है। जिले के हर गली-मुहल्लों में फगुवा के गीत बज रहे है। लोग चैता कर फगुवा गीत का आनंद ले रहे है। इधर रविवार को जिलेभर में होलिका दहन किया जाएगा। इसे लेकर तैयारी जोरशोर से सभी शुरू कर दिए है। लकड़ी और झार को जमा किया जा रहा है। रविवार की रात को होलिका दहन की जाएगी। वहीं सोमवार को होली का पर्व मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। हुडदंगियों पर कड़ी नजर रखने की तैयारी की गई है। दंडाधिकारी भी तैनात होंगे। वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे है। शारीरिक दूरी बनाकर व सुरक्षा के साथ रहने की अपील कर रहा है। इन दिनों अचानक कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रही है। इन सभी से बेफिक्र लोग खासकर युवा व बच्चे होलियाना माहौल में ढलने लगे है। हर मन में उत्साह और उमंग दिखाई दे रहा है। होली के रंग में रंगने को जिलेवासी तैयार हो गए है।

chat bot
आपका साथी