छठव्रती आज देंगी अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य

लीड व्रतियों ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद घाट पर की पूजा-अर्चना संवाद सहयोगी रामगढ़ कोर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 09:46 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 09:46 PM (IST)
छठव्रती आज देंगी अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य
छठव्रती आज देंगी अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य

लीड

व्रतियों ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद, घाट पर की पूजा-अर्चना

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलेभर में चैती छठमहा पर्व का उत्साह कमोवश बहुत कम दिख रहा है। इसके बाद भी शनिवार को छठव्रतियों ने घरों व घाटों में जाकर स्नान, ध्यान कर खरना का प्रसाद पूरे पवित्रता के साथ बनाया। इस दौरान छठ मईया के गीत सभी छठव्रती गाते हुए प्रसाद बनाया। उसके बाद छठ मां व भगवान सूर्य को खीर, पुड़ी, केला, सेव, कचवनिया आदि को संर्पित कर ध्यान लगाकर प्रार्थना की। बाद में प्रसाद ग्रहण कर परिवार में प्रसाद का वितरण किया। वहीं आस-पास के लोगों को भी प्रसाद वितरण किया। रविवार को प्रथम अ‌र्घ्य यानी की अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य देंगी। सोमवार को चारदिवसीय चैती छठमहा पर्व का उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर समापन किया जाएगा। इधर कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण छठ महापर्व को बहुत सीमित लोग ही कर रहे है। छठ घाटों को भी दुरुस्त नहीं किया गया है। इसे लेकर छठव्रतियों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। आखिर वे छठ के लिए घाट जाएंगे या नहीं। वहीं कोई भी समिति इस दिशा में आगे नहीं आया है। जबकि प्रशासन कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार के गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पूरी तरह से सख्त दिखाई दे रहे है। छठ महापर्व को लेकर हर लोग यह सोच रहे है कि आखिर घाट जाए या घर पर ही अ‌र्घ्य दे। वैसे ज्यादातर छठव्रती घरों में ही अ‌र्घ्य देने की तैयारी कर चुके है।

chat bot
आपका साथी