रामगढ़ चैंबर के अध्यक्ष बने पंकज तिवारी व सचिव भूपेंद्र सिंह

- अमरेश उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा संयुक्त सचिव व दिनेश बने कोषाध्यक्ष सत्र 2021-23 के लिए पदाधिका

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Mar 2021 09:42 PM (IST) Updated:Tue, 16 Mar 2021 09:42 PM (IST)
रामगढ़ चैंबर के अध्यक्ष बने पंकज तिवारी व सचिव भूपेंद्र सिंह
रामगढ़ चैंबर के अध्यक्ष बने पंकज तिवारी व सचिव भूपेंद्र सिंह

- अमरेश उपाध्यक्ष, गोपाल शर्मा संयुक्त सचिव व दिनेश बने कोषाध्यक्ष सत्र 2021-23 के लिए पदाधिकारियों का हुआ चयन जागरण संवाददाता, रामगढ़ : बिजुलिया स्थित चैंबर भवन में मंगलवार की शाम रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के सत्र 2021-23 के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें पंकज तिवारी गुट से जीत सभी निर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव समिति अध्यक्ष अधिवक्ता आनंद अग्रवाल की देखरेख में पदाधिकारियों का चयन प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष अमरेश गणक, मानद सचिव भूपेंद्र सिंह पप्पू, संयुक्त सचिव गोपाल शर्मा तथा कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार पोद्दार निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष के रूप में पंकज प्रसाद तिवारी के नाम का प्रस्ताव विष्णु पोद्दार ने रखा। इसका समर्थन सभी सदस्यों ने किया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में अमरेश गणक का प्रस्ताव मनोज चतुर्वेदी मानु ने, मानद सचिव के लिए भूपेंद्र सिंह पप्पू का नाम संतोष तिवारी ने तथा संयुक्त सचिव के लिए गोपाल शर्मा का नाम का प्रस्ताव इंद्रपाल सिंह ने तथा

कोषाध्यक्ष के रूप में दिनेश कुमार पोद्दार के नाम का प्रस्ताव अमरेश गणक ने दिया। सभी पदों के लिए सभी सदस्यों ने एकमत से समर्थन दिया। चुनाव समिति अध्यक्ष अधिवक्ता आनंद अग्रवाल ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए प्रमाण पत्र सौंपा। मौके पर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए बधाई दी गई।

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पंकज प्रसाद तिवारी ने कहा कि जिले के चेंबर सदस्यों व टीम ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ यह जिम्मेवारी दी है। इसे वे बखूबी पूरा करने का प्रयास करेंगे। व्यवसायियों के हित के लिए पूरी टीम काम करेगी। मौके पर निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल के अलावा चुनाव समिति के परामर्शी डीपी सिंह, सदस्य सुरेश बगड़िया, राजेश कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार सिन्हा व कमलेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी