मांगें नहीं मानी गई तो 15 से सीसीएल रजरप्पा बंद : अध्यक्ष

संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) सीसीएल रजरप्पा कोल वाशरी में पिछले कई वर्षों से असंगठित विस्थ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:44 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:44 PM (IST)
मांगें नहीं मानी गई तो 15 से सीसीएल रजरप्पा बंद : अध्यक्ष
मांगें नहीं मानी गई तो 15 से सीसीएल रजरप्पा बंद : अध्यक्ष

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : सीसीएल रजरप्पा कोल वाशरी में पिछले कई वर्षों से असंगठित विस्थापित स्लरी लोडींग मजदूर यहां कार्य करते आ रहे हैं। असंगठित मजदूरों की समस्याओं को लेकर कई बार प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा गया। बुधवार को भी अपनी समस्याओं को लेकर असंगठित मजदूरों सीसीएल प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसके अनुसार मजदूरों का कहना है कि पूर्व में अनेकों बार रजरप्पा वाशरी परियोजना प्रबंधन एवं रजरप्पा क्षेत्रीय प्रबन्धन को स्लरी लोडिग से सम्बंधित समस्या से उत्पन्न बिन्दु पर अपने मांगो को कई बार उठाया गया है। परन्तु अभी तक संतोष जनक निराकारण नहीं किया गया है। साथ ही साथ लोकल सेल का काँटा भी अकारण ही बन्द कर दिया गया है, जिस कारण हम सभी मजदूर भुखों मरने के कागार पर पहुँच गए हैं। इस बाबत अध्यक्ष कयूम अंसारी ने कहा कि स्लरी लोडिग का काम ठप होने के कारण यहां के लगभग साढे छह सौ लोडिग मजदूर बेकार हो गए है। यदि 14 दिसंबर तक हमारी मांगो को मानते हुए स्लरी रिजेक्ट एवं आरओएम का ई-टेण्डर लोकल सेल के द्वारा बिक्री कराने की व्यवस्था कि जाय। नही तो 15 दिसंबर से अनिश्चित कालीन घेराव करके उत्पादन को बंद कर दिया जायेगा। जिसकी सारी जबाबदेही स्थानीय प्रबन्धन पर होगी। मौके पर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कयूम अंसारी के अलावे मधु साव, राजेन्द्र महतो, बसंत केवट, अर्जुन महतो, भुवनेश्वर महतो, कौलेश्वर महतो, मनीजर करमाली, संतोष करमाली, शमीम अहमद, रामदास करमाली, श्यामसुंदर महतो, नरेश महतो, मोहरलाल महतो, धरमु महतो, हीरालाल करमाली, परमेश्वर साहू, मोहन मांझी, रमेश मांझी, भुनेश्वर महतो, करमचंद महतो, उमेश महतो सहित कई मजदूर मौजूद थें।

chat bot
आपका साथी