भाजपा जिला कार्यालय में जनरल रावत को दी गई श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र कुजू(रामगढ़) कुन्नूर में हुए हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस जर्नल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:39 PM (IST)
भाजपा जिला कार्यालय में जनरल रावत को दी गई श्रद्धांजलि
भाजपा जिला कार्यालय में जनरल रावत को दी गई श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र कुजू(रामगढ़) कुन्नूर में हुए हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस जर्नल विपिन रावत को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया।दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। शोक सभा को संबोधित करते पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष राकेश प्रसाद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की विपिन रावत का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है और उनके जैसे सैन्याधिकारी दशकों की कड़ी मेहनत और तपस्या से देश को मिलता है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह ने कहा कि सीडीएस विपिन रावत का व्यक्तित्व ऐसा था की कोई भी उनसे प्रभावित हो जाता था। उनके कार्यकाल में सेना का आधुनिकीकरण के साथ दुनियां भर में भारतीय सेना का कद बढ़ा और इनके ही निर्देशन में पाकिस्तानी आतंकियों के गढ़ में घुस कर पहली बार ''सर्जिकल स्ट्राइक'' भी किया गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने उनके शौर्य और पराक्रम को याद करते हुए बताया की इनका युद्ध कौशल के साथ दुश्मनों के दिल में अपने रणनीति से खौफ़ भर देते थे और दुश्मन देश बिना लड़े हार मान लेते थे,इसका ताजा उदाहरण सेनाध्यक्ष रहते हुए चीनी सेना को गलवान में पीछे जाने को मजबूर करना और वहां अपनी स्थिति मजबूत करना है।शोक सभा में मुख्य रूप से सदस्य राकेश प्रसाद, अविनेश कुमार, अमरेंद्र कुमार गुप्ता, डा.संजय सिंह, रंजीत कुमार सिन्हा, बलराम महतो, सरिता ठाकुर, अखिलेश प्रसाद, दिलीप सिंह, रमेश वर्मा, संजीव कुमार बाबला, किरण देवी, वसुध तिवारी, सत्यजीत चौधरी, भीमसेन चौहान, संतोष शर्मा, प्रवीण कुमार सोनू,धीरज साहू,राकेश पांडा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी