गांव पहुंची सरकार, ग्रामीणों को मिला लाभ

संवाद सूत्र पतरातू (रामगढ़) पालु पंचायत भवन में गुरुवार को आपके अधिकार आपकी सरकार आ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:23 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:23 PM (IST)
गांव पहुंची सरकार, ग्रामीणों को मिला लाभ
गांव पहुंची सरकार, ग्रामीणों को मिला लाभ

संवाद सूत्र, पतरातू (रामगढ़) पालु पंचायत भवन में गुरुवार को आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बीडीओ देवदत पाठक, जिप सदस्य अर्चना देवी, मुखिया गंगाधर महतो, पंसस सुनीता देवी, विधायसक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह, उप मुखिया संजु कुमारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि इस कार्यक्रम रासज्य सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों के द्वार पहुंच उनकी समस्याओं का समाधान करना है। बीडीओ ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए, इसका लाभ किस प्रकार लिया जाए इसकी भी विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर जिप सदस्य अर्चना देवी ने कहा कि ग्रामीण सरकार के योजनाओं का लाभ उठाएं। मुखिया गंगाधर महतो ने कहा कि सरकार की जो भी योजनाएं हैं। उसे पुरी ईमानदारी के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जरुरतमंदों के बीच कंबल, धोती साड़ी, लुंगी आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अंचल, शिक्षा, बाल विकास परियोजना, श्रम, मनरेगा, वन विभागों के द्वारा विशेष स्टॉल लगाए गए थे। स्टॉ में प्राप्त अधिकांश आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई। शेष आवेदन पर शिघ्र समाधान करने का समाधान करने का निर्देश दिया गया। मौके पर हरिदास साव, शिवा मिज, श्रवण कुमार महतो, सनीता देवी, शांति देवी, नाजनी खातुन, संजु देवी, पंचायत सचिव नरेश प्रसाद, फुलचंद महतो, सुरेन्द्र महतो, प्रदीप महतो, बिदीया देवी, ज्वाला कुमार, रुदवा देवी, अजय सिंह, इंद्रजीत सिंह, रघुवीर महतो, प्रेमनाथ महतो, अनिल तिर्की, उदय गिरी, शौकतम खान आदि गणमान्य लोगों सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी