बच्चों की सक्रियता वं आत्मविश्वास से ही संभव होगा राष्ट्र का विकास: विनोद कुमार

संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) रजरप्पा कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आजादी का अमृत मह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:53 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:53 PM (IST)
बच्चों की सक्रियता वं आत्मविश्वास से ही संभव होगा राष्ट्र का विकास: विनोद कुमार
बच्चों की सक्रियता वं आत्मविश्वास से ही संभव होगा राष्ट्र का विकास: विनोद कुमार

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : रजरप्पा कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया के तहत सोमवार से खेलकूद सह विविध कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सह परियोजना पदाधिकारी विनोद कुमार व विशिष्ट अतिथि विद्यालय के सचिव सह कार्मिक प्रबंधक पी एन मिश्रा व ए एन सिंह, कोषाध्यक्ष केवल विजय, उप प्राचार्य अनिल कुमार सिंह संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत का इसका शुभारंभ किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे राष्ट्र के भावी निर्माता हैं, उनकी सक्रियता एवं आत्मविश्वाश से राष्ट्र का विकास होगा। वही प्राचार्य महेंद्र कुमार सिंह ने अपने प्रस्तावना में फिट इंडिया से तात्पर्य पंच महाकोश-शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास से बतलाया, जो बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए आवश्यक है। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय की आचार्या गायत्री कुमारी को पिछले दिनों ऑनलाइन के द्वारा आचार्य भारतीय संस्कृति की पोषक कैसे बने विशेष पर जिन्होंने संकुल, विभाग प्रान्त तथा क्षेत्रीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्तकर राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करने पर उन्हें अतिथियों द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वही वुशु प्रतियोगिता में भैया सुमित कुमार को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। इसके पूर्व भारत माता एवं हनुमानजी का पूजन एवं ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही आचार्यों द्वारा मंचासीन अतिथियों को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सूचना प्रमुख उमेश चन्द्र महथा, बचुलाल तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन रामनरेश सिंह ने किया। कार्यक्रम की सफलता में कैलाश शर्मा, इंद्रजीत सूंघ, शशिकांत, वेदप्रकाश पांडे, दुर्गा प्रसाद महतो, अमरदीप, लखनलाल करमाली, अमरदीप नाथ शाहदेव, विदेश सिंह, पूनम सिंह, अक्षय सिंह, अमृता चौधरी आदि सभी आचार्य-आचार्या की प्रमुख भूमिका रही। गीत की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया के तहत खेलकूद सह विविध कार्यक्रम के दौरान नृत्य एवं गीत की भी प्रतियोगिता की गई। जिसमे नृत्य तथा गीत में प्रथम स्थान कक्षा अष्टम की बहनों ने बाजी मारी। इनमें अनुष्का, नेहा, अंजली, अंकिता, स्वाति शामिल थी। वही निर्णायक मंडली में रेखा देवी, गायत्री कुमारी, शुक्ला चौधरी मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी