अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने अरुण सिन्हा

संवाद सहयोगी रामगढ़ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रविवार क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:37 PM (IST)
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने अरुण सिन्हा
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने अरुण सिन्हा

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रविवार को श्री श्री चित्रगुप्त मंदिर के सभागार बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार सिन्हा को निर्विरोध चुनाव कर लिया गया। जिलाध्यक्ष पद की घोषणा जिला चुनाव प्रभारी विनोद कुमार श्रीवास्तव ने प्रदेश प्रवेक्षक शैलेष कुमार सिन्हा एवं संगठन मंत्री ज्ञान सिन्हा के उपस्थिति में किया। उन्होने बताया कि विधि सम्मत चुनाव प्रक्रिया में अरूण कुमार सिन्हा को निर्विरोध जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया है। साथ ही पंद्रह प्रदेश प्रतिनिधि के निर्वाचित सदस्यों के नाम की घोषणा की गई है। मौके पर जिला अध्यक्ष अरूण कुमार सिन्हा ने जिला के सभी चित्रांशों के प्रति आभार जताते हुए विश्वास दिलया कि महासभा को प्रदेश भर में एक उदाहरण के रूप में पेश करेंगे। समाज के सभी के सहयोग से चित्रांशों के विकास के लिए लगातार लगे रहेंगे। जिला अध्यक्ष ने आज अपनी कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दिया । निर्विरोध निर्वाचित जिला अध्यक्ष सिन्हा एवं प्रदेश प्रतिनिधि सहित सभी नवमनोनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उपस्थिति चित्रांशों ने माला पहना कर सम्मानित किया। इससे पूर्व प्रदेश प्रवेक्षक व संगठन मंत्री को बुके देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा. एनडी सहाय ने कहा कि सभी नवमनोनित पदाधिकारियों को अपने दायित्व का भान करते हुए समाज के बेहतरी के लिए तत्परता दिखानी होगी। मौके पर धंनजय वर्मा, बामेश्वर प्रसाद, राजेश कुमार, प्रो. प्रदीप कुमार सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, राजीव पामदत्त, अमित कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार सिन्हा, मुन्ना श्रीवास्तव, अवधेश कुमार सिन्हा, विरेन्द्र कुमार सिन्हा, सूर्यवंश श्रीवास्तव, संजय लाला, उपेन्द्र कुमार सिन्हा, कुश श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल सहित कई चित्रांश मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी