माताजागरण में रात-भर भक्तिभाव से झूमते रहे श्रद्धालु

संवाद सूत्र बरकाकाना( रामगढ़) नया नगर बरकाकाना अंबेडकर चौक तारा संघ मैदान में शनिव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:07 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:07 PM (IST)
माताजागरण में रात-भर भक्तिभाव से झूमते रहे श्रद्धालु
माताजागरण में रात-भर भक्तिभाव से झूमते रहे श्रद्धालु

संवाद सूत्र, बरकाकाना:( रामगढ़): नया नगर बरकाकाना अंबेडकर चौक तारा संघ मैदान में शनिवार की देर रात माता रानी का भव्य जागरण का आयोजन किया गया। पुजारी कृष्ण कांत पाठक, राजीव कुमार पांडे ने यजमान दिलीप कुमार सह पत्नी आरती देवी व संजोग कालिन्दी सह पत्नी भावानी देवी को विधि विधान के साथ माता रानी का चित्र पर पूजा अर्चना कराई गई। जागरण समारोह का उद्घाटन पतरातु एसडीपीओ बिरेन्द्र कुमार चौधरी रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो व विशिष्ट अतिथि बरकाकाना प्रभारी मंटु चौधरी ने फिता काटकर जागरण का उद्घाटन करते हुये माता रानी के पूजा स्थल पर पुष्प अर्पीत कर क्षेत्र कि अमन चैन व सुख शान्ति कि दुआ मांगे। कार्यक्रम का शुरुआत गणेश वंदना के साथ धनबाद के सुदेश सिंह एंड म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा माता के जागरण में एक से बढ़कर एक गीत में छुम छुम छाना नाना बाजे मैया पांव पैजनिया, व चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है कि गीत प्रस्तुत की गई। जागरण मंडली के गायिका श्वेता सिंह, बबलू कुमार ने गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस कपाती ठंड में बच्चे बूढ़े बुजुर्ग जागरण में बढ़ चढ़कर भाग लिया और थिरकते हुए नजर आए ।मौके पर माता रानी जागरण समिति के संरक्षक रंजीत राम सहित कमेटी के लोगों ने मुख्य अतिथि पतरातु एसडीपीओ बिरेन्द्र कुमार चौधरी एवं रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो बरकाकाना प्रभारी मंटु चौधरी, वार्ड पार्षद गीता देवी ,सनीयारों बारला, रंजीत राम, प्रदीप कुमार चक्रवर्ती ,शंकर कालिदी, दीपक महतो, पूनम देवी, हरिरतनम को चुन्नी ओढाकर सम्मानित किया गया। समिति के सभी पदाघिकारी को भी सम्मानित कर जागरण मंडली सुदेश सिंह एंड ग्रुप को भी स्वागत किया। सम्पूर्ण जागरण समारोह में कोविड-19 को देखते हुए मास्क व सैनिटाइजर का पुरी ब्यवस्था जागरण समिति कि ओर से कि गई थी। जागरण मे मुख्य रुप से समिति के संरक्षक रंजीत राम, सह संरक्षक दिलीप कुमार, परामर्श प्रदीप कुमार चक्रवर्ती, अध्यक्ष शंकर कालिन्दी, सचिव दिपक महतो, महिला संरक्षक गिता देवी वार्ड पार्षद 21, संयोजक पुनम देवी, सह संयोजक रेणु देवी, सुनीता शर्मा, सलाहकार प्रियंका प्रियदर्शिनी, शंकर मिस्त्री,सुरेश शर्मा, सुनिता देवी, रंजय सिंह, रिती श्रीवास्तव, बबली देवी, अलका पाठक, भवानी देवी अन्य दर्जनों सदस्य गण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी