एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचान को ले विधायक ममता ने लिखा रेलमंत्री को पत्र

संवाद सहयोगी रामगढ़ विधायक ममता देवी ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर राजधानी एक्सप्रेस एवं चोपन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:54 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:54 PM (IST)
एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचान को ले विधायक ममता ने लिखा रेलमंत्री को पत्र
एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचान को ले विधायक ममता ने लिखा रेलमंत्री को पत्र

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : विधायक ममता देवी ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर राजधानी एक्सप्रेस एवं चोपन एक्सप्रेस को पूर्व की तरह बरकाकाना होकर चलाने की मांग की है। दिए पत्र में विधायक ने कहा है कि रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जो रांची से मुरी भाया बरकाकाना होकर दिल्ली जाती थी। उसे मार्ग परिवर्तन करते हुए अब बरकाकाना की जगह पर लोहरदगा, टोरी मार्ग से परिचालन का आदेश दिया गया है। वहीं रांची- चोपन एक्सप्रेस जो बरकाकाना होकर चलती थी, जिसे विभाग भी बंद किया गया है। इस ज्वलंत समस्या को लेकर विधायक ने रेल मंत्री भारत सरकार से पत्र के माध्यम से कहा है कि जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है, जहां भारत सरकार की अनुषांगिक सीसीएल की कई परियोजनाएं संचालित है। इसके अलावा देश का सबसे बड़ा मिलिट्री ट्रेनिग कैंप यहां मौजूद है। साथ ही जिदल, टाटा, एनटीपीसी जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों के प्रतिष्ठान इस क्षेत्र में अवस्थित है। यहां से किसान, मजदूर व्यवसायिक, औद्योगिक एवं राजनीतिक गतिविधियां संचालित होती हैं। आवागमन के ²ष्टिकोण से रामगढ़ जिले में बरकाकाना जंक्शन का एक महत्वपूर्ण स्थान है। आने वाले समय में बरकाकाना जंक्शन विश्वस्तरीय बनने वाला है। ऐसे में इसकी उपेक्षा उचित नहीं है। इस महत्वपूर्ण स्थान से रांची राजधानी एक्सप्रेस भाया बरकाकाना जो सप्ताह में दो दिन इस मार्ग से प्रस्थान करती थी उसे एवं रांची चोपन जैसे महत्वपूर्ण ट्रेनों का बंद होना इस क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। ममता ने कहा कि ऐसे निर्णयों से आम जनों सहित क्षेत्र के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं व्यवसायिक गतिविधियों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा खड़ा रहने की बात कही है। साथ ही रेलवे के अन्य बड़े अधिकारियों को भी इसकी प्रति भेजी है।

chat bot
आपका साथी