सरकार पहुंची आपके द्वार देने आपका अधिकार : ममता देवी

संवादसूत्र दुलमी (रामगढ़) कुल्ही सचिवालय में सोमवार को आपके अधिकारआपकी सरकार आपके

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:46 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:46 PM (IST)
सरकार पहुंची आपके द्वार देने आपका अधिकार :  ममता देवी
सरकार पहुंची आपके द्वार देने आपका अधिकार : ममता देवी

संवादसूत्र, दुलमी (रामगढ़): कुल्ही सचिवालय में सोमवार को आपके अधिकार,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ आयोजित कार्यक्रम में सभी। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक ममता देवी व विशिष्ट अतिथि दुलमी प्रखंड पदाधिकारी रविन्द्र कुमार व भू-अर्जन पदाधिकारी एमो राजशेखर कुमार व प्रखंड संसद प्रतिनिधि इंद्रदेव साव व कांग्रेस युवा नेता सह समाजसेवी सुधीर मंगलेश उपस्थित थे। इस दौरान ग्रामिणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा भी किया गया। इसके अलावा वृद्ध महिला व पुरुषों के बीच कंबल सहित तीन विकलांग लाभुको के बीच वैसाखी व विल चेयर आदि सामग्री वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ममता देवी ने कहा कि सरकार आपके द्वार पहुंची हुई है। ताकि गरीबों को उनका अधिकार मिल सके। सरकार गरीबों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लाई गई है। इन योजनाओं का लाभ लेकर सभी लोग स्वावलंबी बन सकते हैं। इस दौरान अतिथियों ने वहां लगे स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। मौके पर मुखिया सुरजनाथ महतो हरिवंश महतो प्रमेशवर पटेल रामकिशन भोक्ता पवन महतो किष्टो महतो मुखलाल महतो पंचायत सेवक अंचल के कर्मचारियों वार्ड सदस्य सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

इन विभागों का लगाया गया था स्टॉल

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा, लगान रसीद, (आय,जाती,आवासीय) प्रमाण पत्र, ऑनलाइन पंजी सुधार, दाखिल खारिज, पारिवारिक संबंध प्रमाण पत्र, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, आपूर्ति विभाग, आत्मा, पशुपालन विभाग, मतदाता सूची, पंचायती राज, जेएसएलपीएस, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, तेजस्विनी परियोजना, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित कई स्टॉल लगाया गया था।

chat bot
आपका साथी