रामगढ़ चैंबर ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

संवाद सहयोगी रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:16 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:16 PM (IST)
रामगढ़ चैंबर ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
रामगढ़ चैंबर ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। रांची दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस एवं रांची चोपन एक्सप्रेस को बरकाकाना जंक्शन से पूर्ण रूप से बंद करने एवं विद्युत कटौती के विरोध में आंदोलन की घोषणा की थी। इसी क्रम में शहर के 12 स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया गया। सभी स्थानों पर चैंबर के पदाधिकारी एवं जिले के प्रबुद्ध नागरिक, विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग, सामाजिक संगठन के सदस्यों ने बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई। मंगलवार को पतरातू प्रखंड के भुरकुंडा, बरकाकाना, पतरातू में तथा दाडी प्रखंड के गिद्दी मैं हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। जो चैंबर द्वारा 50 हजार हस्ताक्षरित ज्ञापन देश के प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। इसकी शुरूआत आज चैंबर अध्यक्ष पंकज तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के तहत हस्ताक्षर अभियान काफी सफल रहा। इसमें चैंबर के पदाधिकारी, कार्यकारिणी समिति सदस्य एवं अन्य लोगों का समर्थन मिला। विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सचिव को धन्यवाद देते हुए आगे भी आंदोलन को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग स्थानों पर चैंबर व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को जवाबदेही सौंपी गई थी। सुभाष चौक पर उनकी अगुवाई में पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश पोद्दार, कार्यकारिणी समिति सदस्य अमित कुमार सिन्हा, बालकिशन जलान, चैंबर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष विनय अग्रवाल, नंदकिशोर गुप्ता, पप्पू जस्सल, मृत्युंजय केसरी, निशांत जैन, बिट्टू, परशुराम साह, राहुल जैन पाटनी, सतकौड़ी कांप्लेक्स के समीप चैंबर उपाध्यक्ष अमरेश गणक एवं सब कमेटी के चेयरमैन महेंद्र सिंह, रांची रोड में रवींद्र कुमार साहू, सीपी संतन, अशोक जैन, मनजी सिंह, डीएस कांप्लेक्स थाना चौक में पूर्व अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह, रेलवे कमेटी के चेयरमैन अरुण कुमार राय, मुरारी लाल अग्रवाल, सतीश गुप्ता, आनंद गुप्ता, मनोज कुमार, अशोक शर्मा, पूर्व वार्ड सदस्यसंजीत सिंह, ब्लॉक ऑफिस के सामने सोनू अग्रवाल, संजय गोयल, हरीश चौधरी, कृष्णा अग्रवाल, जेके अग्रवाल, राजू मालाकार, उत्तम चौधरी, अशोक साहू आदि लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी