बच्चों के विकास में होता है पार्क का सकारात्मक योगदान : ममता

संवाद सहयोगी रामगढ़ शहर के मुर्रामकला पंचायत में सोमवार को सात एकड़ भूमि पर फैले फ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:52 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:52 PM (IST)
बच्चों के विकास में होता है पार्क का सकारात्मक योगदान : ममता
बच्चों के विकास में होता है पार्क का सकारात्मक योगदान : ममता

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : शहर के मुर्रामकला पंचायत में सोमवार को सात एकड़ भूमि पर फैले फनटनिया पार्क का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक ममता देवी ने फीता काटकर व दीप जलाकर किया। साथ ही पूरे पार्क का निरीक्षण कर आनंद उठाया। मुख्य अतिथि ममता देवी ने कहा कि शहर में इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता थी। लोग तनावग्रस्त होते जा रहे थे। पार्क खुलने से यहां के आसपास के लोगों को काफी सुविधा होगी। खासकर बच्चों के लिए इस पार्क में कई सारी सुविधाएं हैं। बच्चों के लिए खेलने की व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां बच्चों का शारीरिक मानसिक ग्रोथ होता है। कहा कि यहां पर जीवन के कई सबक सीखते हैं बच्चे। बच्चों की ग्रोथ में पार्क का एक सकारात्मक योगदान होता है। पॉर्क हमें अपनी प्रकृति से भी जोड़ें रखता है और इसके आसपास का वातावरण भी शुद्ध होता है। यहां आने से जो भी तनाव है वह कम हो जाते है। साइकोलॉजिकल हेल्थ के लिए पार्क बहुत जरूरी है। बच्चे, बूढ़े, जवान, महिला, पुरुष सभी पॉर्क में आनंद उठाएंगे। जबकि नितेश कुमार वर्मा ने बताया कि जंपिग वे, मिकी माउस, डक मैरीगोल्ड, राइस हॉर्स मैरीग अभी मौजूद है। साथ ही आगे भविष्य में स्विमिग पूल, स्काई फाई, डाइविग सिलिग शॉट, मल्टी प्ले सिस्टम, मिरर माइन, फेरिस व्हील्स साथ ही पॉर्क सात एकड़ में फैला हुआ है। मौके पर समाजसेवी अर्चना महतो, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव, युवा नेता सुधीर मंगलेश, एलबी महतो, आशिक इकबाल, हीरालाल महतो, सुनील करमाली, राजू चड्ढा, अशोक प्रसाद, भरत महतो, योगेंद्र महतो, सतीश, रंजीत, संजय महतो, बिजेंद्र, मुरली मेहता, सुरेश पटेल, रूपेंद्र महतो, शंकर महतो, प्रदीप पटेल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी