नवमी महोत्सव पर खूब झूमे दादी के भक्त

संवाद सहयोगी रामगढ़ श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को रानी सती दादी मंदिर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:34 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:34 PM (IST)
नवमी महोत्सव पर खूब झूमे दादी के भक्त
नवमी महोत्सव पर खूब झूमे दादी के भक्त

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को रानी सती दादी मंदिर में दादी श्री रानी सती का मगसिर नवमी उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें मंदिर परिसर एवं दरबार को खुशबूदार फूलों एवं विदेशी फूलों से सजाकर आकर्षक रूप दिया गया था। वहीं दादी का दरबार बड़ा ही मनमोहक और आकर्षक लग रहा था। सुबह गणेश पूजन के साथ उत्सव की शुरूआत की गई। गणेश पूजन के यजमान सुभाष अग्रवाल सप्तनिक नीलम अग्रवाल को पुजारी ने विधि-विधान के साथ पूजन कराया। गणेश पूजन के बाद दादी जी का मंगल पाठ शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होकर मंगला पाठ से पूरे शहर को गूंजायमान कर दिया। मंगल पाठ करने के लिए आसनसोल के प्रसिद्ध पाठ वाचक संजय केडिया एवं सीतू राजस्थानी रानीगंज ने अपनी मधुर आवाज व दादी भजन से दादी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही दादी भक्त जमकर झूमते हुए दादी को रिझाने का प्रयास किया। संजय केडिया ने अपने मीठे-मीठे भजनों से सभी दादी भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इधर दादी जी को 56 भोग एवं सवामणी प्रसाद का भोग भी लगाकर भक्तों के बीच वितरित कर दिया गया। दोपहर बारह बजे से मंदिर के गेट पर भंडारे का भी आयोजन किया गया एवं संध्या महा आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ ही मंगसिर नवमी उत्सव का समापन किया गया। उत्सव को सफल बनाने में श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट एवं रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा।

--------

कार्यक्रम में ये थे मौजूद

कार्यक्रम में बजरंग लाल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, अजय अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, कमल सिघानिया, अशोक अग्रवाल, विजय सराओगी, संतु भाई मानिक, जगदीश अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संगीता बुधिया, प्रीति जैन, सुधा अग्रवाल, बुलबुल अग्रवाल, रीता अग्रवाल, तरुणा मित्तल, संजना अग्रवाल, सीमा जैन, पूर्वी अग्रवाल, सीमा मोदी, सुमन गोयल, अनीता शर्मा, शशि जैन, उषा परशरामपुरिया, रेणु अग्रवाल आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी