बरकाकाना क्षेत्र में मना संविधान दिवस

संवाद सूत्र बरकाकाना(रामगढ़) डीएवी बरकाकाना ओपी प्रभारी मंटू चौधरी व अंबेडकर चौक नय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 07:46 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 07:46 PM (IST)
बरकाकाना क्षेत्र में मना संविधान दिवस
बरकाकाना क्षेत्र में मना संविधान दिवस

संवाद सूत्र, बरकाकाना(रामगढ़): डीएवी बरकाकाना ओपी प्रभारी मंटू चौधरी व अंबेडकर चौक नया नगर बरकाकाना में रंजीत राम व डालसा के द्वारा तेलियातू विद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बाबा भीमराव अम्बेडकर के साथ-साथ संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले देश के सपूतों को याद किया गया। बरकाकाना ओपी परिसर में पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई। वही कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल नया नगर बरकाकाना के विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारी डॉ उर्मिला सिंह ने बच्चों को संविधान की जानकारी देते हुए संविधान सभा के महत्व को बतलाया। इसके बाद एकादश मानविकी के बच्चों के साथ एनसीसी के बच्चे सीसीएल बरकाकाना कॉलोनी में स्थित बाबा भीमराव अम्बेडकर स्मारक की सफाई की एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। वर्ग एकादश के शशिकांत झा ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रियांश कुमारी ने की। संविधान सभा के निर्माताओं को जीवंत करने के लिए भीमराव अम्बेडकर की भूमिका में विगनेश, मौलाना आजाद की भूमिका में रीतिक, डॉ राजेंद्र प्रसाद की भूमिका में अंकित, सरदार बल्लभ भाई पटेल की भूमिका में शाहील, श्यामाप्रसाद मुखर्जी की भूमिका में सचिन, जयपाल सिंह की भूमिका में चंद्र प्रकाश, सी राजगोपालचारी की भूमिका में प्रत्युष, जवाहर लाल नेहरू की भूमिका में शुभम, विजयलक्ष्मी पंडित की भूमिका में तमन्ना, हंसा मेहता की भूमिका में समिक्षा, सुचित्रा कृपलानी की भूमिका में आस्था, पूर्णिमा बनर्जी की भूमिका में श्रीमा, रेणुका राय की भूमिका में भूमिका, दक्षयानी बेलुदन की भूमिका में लक्की,मालती चौधरी की भूमिका में अंकिता, बेगम एजाज की भूमिका मजरेहा, कान्ता चौधरी की भूमिका में जीया, दुर्गा बाई देशमुख की भूमिका स्मृति ने निभाई।

chat bot
आपका साथी