समाज में फैली कुरीतियों को करेंगे दूर: बीडीओ

संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) चितरपुर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को भारतीय संविधान दिवस पर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 07:43 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 07:43 PM (IST)
समाज में फैली कुरीतियों को करेंगे दूर: बीडीओ
समाज में फैली कुरीतियों को करेंगे दूर: बीडीओ

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : चितरपुर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को भारतीय संविधान दिवस पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने होल्लास के साथ संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य रूप में उपस्थित चितरपुर बीडीओ उदय कुमार व सीओ तृप्ति विजया कुजूर ने संयुक्त रूप से भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर संविधान क प्रस्तावना पढ़कर सभी कर्मचारियों सदस्यों के साथ शपथ ली। मौके पर बीडीओ ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने भारत के इतिहास में एक ऐसे अटूट संविधान का निर्माण किए जिसका सम्मान आज देश विदेशों में भी बहुत आदर पूर्वक किया जाता है और आज पूरे भारत की विधि व्यवस्था का संचालन हमारे भारतीय संविधान के अनुरूप संचालित किया जाता है। ऐसे महान नायक को शत-शत नमन करता हूं। इसके अलावे रजरप्पा कोयलांचल स्थित अंबेडकर पार्क में 72वां संविधान दिवस परअंबेडकर समिति रजरप्पा क्षेत्र के द्वारा कोविड-19 को ध्यान में रखकर शारिरिक दूरी का पालन करते हुए संविधान दिवस होल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे मुख्य रूप में उपस्थित सीसीएल रजरप्पा के एसओपी एस के गोस्वामी उप सहायक प्रबंधक कार्मिक पीएम मिश्रा ने संयुक्त रूप से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया। इसके अलावे डीएवी रजरप्पा, डॉ राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सुकरीगढ़ा सहित कई जगहों पर संविधान दिवस मनाया गया। मौके पर सीआई शशि शेखर सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रविद्र महतो, बीपीओ कुमार विवेक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कुमारी प्रभावती, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रम्हानंद पाठक के अलावे अम्बेडकर समिति के सचिव जगन रबिदास, धनेश्वर राम, नंदकिशोर दास, भागीरथ मानकी, जुगल किशोर राम, शिवराम, हरिलाल मांझी, सोहन मांझी सहित कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी