झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने पर बल

संवाद सहयोगी रामगढ़ झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं की विस्तारित

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 07:22 PM (IST)
झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने पर बल
झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने पर बल

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं की विस्तारित बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि जिला के तीन सौ टोला- मोहल्ला, गांवों में जनसंपर्क एवं ग्राम सभा के माध्यम से झामस की सदस्यता अभियान चलाई जाएगी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएगी। उन समस्याओं को लेकर अंचल, जिला मुख्यालय में आंदोलनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पतरातू प्रखंड में दस हजार, मांडू प्रखंड में दस हजार, रामगढ़ प्रखंड पांच हजार, दुलमी प्रखंड पांच हजार, गोला प्रखंड़ पांच हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य लेकर सदस्य बनायी जाएगी। कहा कि ग्रामीणों की जमीन का दाखिल- खारिज, जाति- आवासीय प्रमाण -पत्र जमीनों की ऑनलाइन रसीद के अभाव में नहीं बन रही है। विधवा, वृद्धा व विकलांगों को पेंशन की समस्या। छोटे-मोटे कार्यों में घुस के बिना काम नहीं होना एवं बरसों- बरसों से ग्रामीणों का काम नहीं होना। सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों की असफलता का प्रतीक है। कहा कि मनरेगा मजदूरों में मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 500 सौ रुपये और 200 दिनों तक काम की गारंटी करने। सभी ग्रामीण मजदूरों को इ श्रम कार्ड से तत्काल जोड़ने, वन आधारित ग्रामीणों की वनपट्टा देने एवं गैरमजरुआ जमीनों का ग्रामीणों को बंदोबस्ती करने की मांग करती है। बैठक की अध्यक्षता झामस के अध्यक्ष देवकीनंदन बेदिया व संचालन नरेश बडाइक ने किया। बैठक में बिगेन्द्र ठाकुर,लालचंद ठाकुर, राम सिंह मांझी, धनेलाल बेदिया, कजरूर चौधरी, करमा मांझी, रामबृक्ष बेदिया, लाली बेदिया, कार्तिक गंझू, खिलेश्वर बेदिया, फूलचंद बेदिया, मानकी टूडू ,सोहन बेदिया, संजय बेदिया, नागेश्वर मुंडा, नीता बेदिया, कांति देवी, बाल गोविद महतो, गिरधारी महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी