ज्ञान व संस्कृति भारतीय शिक्षा प्रणाली का अंग : राजेंद्र

संवाद सूत्र वेस्ट बोकारो (रामगढ़) किताबी ज्ञान के साथ संस्कार और संस्कृति भारतीय शिक्षा प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 07:27 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 07:27 PM (IST)
ज्ञान व संस्कृति भारतीय शिक्षा प्रणाली का अंग : राजेंद्र
ज्ञान व संस्कृति भारतीय शिक्षा प्रणाली का अंग : राजेंद्र

संवाद सूत्र, वेस्ट बोकारो (रामगढ़): किताबी ज्ञान के साथ संस्कार और संस्कृति भारतीय शिक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण अंग है। उक्त बातें गायत्री प्रज्ञा पीठ के सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भाग लेने वाले स्थानीय श्रमिक विद्यानिकेतन (एसवीएन) के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने विद्यालय स्तर पर प्रथम द्वितीय और तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण एसवीएन के छात्र छात्राओं को आगामी वर्ष 2022 में और भी बेहतर प्रदर्शन को प्रेरित करते हुए कहा कि अखिल विश्व गायत्री प्रजा पीठ हरिद्वार द्वारा पूरे देश के सभी विद्यालयों के बच्चों में संस्कार और संस्कृति को विकसित करने के लिए संस्कृति ज्ञान परीक्षा आ आयोजन करती है। जिसमें जिले स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला उपायुक्त और राज्य स्तर के मेधावियों को सीएम या उनके प्रतिनिधि सम्मानित करते हैं। हम सभी आपसे ये उम्मीद करते हैं कि अगले वर्ष आप जिले और राज्यस्तर की तैयारी करें। मौके पर एसवीएन के कक्षा पांच से लेकर कक्षा 10 तक के 21 सफल छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं एक एक पेन देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा, शिक्षकों में विश्वरंजन सिंह, विनोद कुमार सिंह, अजीत कुमार, सुबोध राणा, शिक्षिकाओं में कृष्वा देवी, अनिता देवी, मेहना•ा फातिमा और सोमा भौमिक को भी सम्मानित किया गया।

------

भारतीय संस्कृति गया परीक्षा के सफल विद्यार्थियों के नाम

- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा वर्ष 2019-20 में श्रमिक विद्यानिकेतन के 10 वीं की टॉपर में फरहीन आरा प्रथम, रौशनी महतो द्वितीय एवं स्नेहा बर्णवाल तृतीय श्रेणी में, नौवीं के रविकांत कुमार प्रथम, सुमित कुमार राणा द्वितीय, भोला कुमार तृतीय व गोविद कुमार चौथे स्थान पर रहे। आठवीं में मनीषा कुमारी, इफ सदफ व बेबी कुमारी, सातवीं में निकिता तिर्की, कोमल कुमारी, प्रीति कुमारी एवं निर्भय कुमार, छठी कक्षा की खुशबू कुमारी, आरती कुमारी, मौसमी कुमारी, नंदिता व रौशन कुमार भोगता तथा कक्षा पांचवीं की मुस्कान सोरेन, आकृति गिरि, सुरुचि कुमारी यादव, विकास कुमार, सूरज कुमार एवं निशु कुमारी सोनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।

chat bot
आपका साथी