दीपावली के दिन आठ बजे से रात दस बजे तक जलेंगे पटाखे

संवाद सहयोगी रामगढ़ दीपावली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। खासकर पटाखों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 08:12 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 08:12 PM (IST)
दीपावली के दिन आठ बजे से रात दस बजे तक जलेंगे पटाखे
दीपावली के दिन आठ बजे से रात दस बजे तक जलेंगे पटाखे

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। खासकर पटाखों को लेकर पूरी सजगता के साथ कदम बढ़ा रहा है। इस बावत जिला प्रशासन ने रविवार को आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में जहां की वायु गुणवत्ता स्तर गत नवंबर 2019 के दौरान थोडा प्रदूषित श्रेणी में आता है, वहां केवल हरित पटाखों की ही बिक्री की जा सकेगी। साथ ही दीपावली के दिन पटाखे मात्र दो घंटे के लिए शाम आठ बजे से रात्रि दस बजे तक ही चलाए जा सकेंगे। कहा है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानी एनजीटी की ओर से जारी आदेश के आलोक में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के आदेश द्वारा वायु प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 31 के निर्देशों का पालन पूरी सख्ती से किया जाएगा। जो भी व्यक्ति दिए निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाये जाएंगे उन पर आइपीसी धारा 188 एवं वायु प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम, 1981 की धारा 37 एवं अन्य संगत अधिनियमों के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। राज्य में दीपावली, छठ, क्रिसमस, नव वर्ष आदि त्योहारों के समय पटाखे मात्र दो घंटे तक ही चलाए जा सकेंगे। खासकर दीपावली एवं गुरुपर्व पर रात आठ बजे से रात्रि दस बजे तक, छठ में सुबह छह बजे से सुबह आठ बजे तक एवं क्रिसमस एवं नव वर्ष के दिन मध्य रात्रि पौने ग्यारह बजे से मध्य रात्रि साढ़े बारह बजे तक ही पटाखे चलाए जा सकेंगे। कहा है कि दिए आदेशों का अनुपालन नहीं होने की स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठानों, दुकानदारों पर नियम संगत धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने जिला वासियों से अपील कि है की दिए गए निर्देश के आलोक में दीपावली एवं गुरुपर्व पर व अन्य त्योहार पर दिए गए समय पर ही पटाखे चलाना सुनिश्चित करेंगे।

chat bot
आपका साथी