मुख्यमंत्री हेमंत 27 को आएंगे अपने गांव, दादा को देंगे श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र बरलंगा (रामगढ़) झामुमो जिला कमेटी की बैठक रविवार को गोला प्रखंड के बरलं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 08:09 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 08:09 PM (IST)
मुख्यमंत्री हेमंत 27 को आएंगे अपने गांव, दादा को देंगे श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री हेमंत 27 को आएंगे अपने गांव, दादा को देंगे श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र, बरलंगा (रामगढ़) : झामुमो जिला कमेटी की बैठक रविवार को गोला प्रखंड के बरलंगा थाना अंतर्गत लुकैयाटांड़ में आयोजित की गई। सभा में मुख्य रूप से 27 नवंबर को स्व. सोबरन मांझी के 64 वें शहादत दिवस की तैयारी को लेकर चर्चा की गई एवं संगठन की मजबूती पर कार्यकर्ताओं को बल देने की बात कही गई। कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारकर जरूरत मंद लोगों को इसका लाभ देने पर भी विचार किया गया। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को चुनाव में भाग लेकर जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। आगामी 27 नवंबर को स्व. सोबरन मांझी शहादत दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर अपने दादा के शहादत स्थल लुकैयाटांड़ पर श्रध्दा-सुमन अर्पित करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर झामुमो जिला कमेटी ने सभी कार्यकर्ताओं को इसकी तैयारी शुरू करने का निर्देश उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिया गया। झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागु बेसरा ने कहा कि बीते वर्ष लॉकडाउन के कारण शहादत दिवस साधारण तरीके से मनाया गया था। लेकिन इस वर्ष शहादत दिवस धुमधाम से मनाया जाएगा और कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झारखंड के तमाम विधायक व मंत्रियों को आमंत्रण पत्र दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू व संचालन विनोद महतो ने किया। सभा को झामुमो के केंद्रीय सदस्य भुन्नू महतो, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पिकी बेसरा, प्रखंड अध्यक्ष बरतु करमाली, सागरी हुसैन, चित्रगुप्त महतो, सुदर्शन महतो, विनीत प्रभाकर, आलम अंसारी, फकरुदीन अंसारी, अरुण कुमार गुप्ता, उत्तम हेम्ब्रम, करमु नायक, सुनील करमाली, महेश ठाकुर आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी