आने वाला दिन मजदूरों के लिए संकट का दिन: रमेंद्र कुमार

संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) रिभर साईड भुरकुंडा स्थित यूसीडब्लूयू कार्यालय में रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 08:05 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 08:05 PM (IST)
आने वाला दिन मजदूरों के लिए संकट का दिन: रमेंद्र कुमार
आने वाला दिन मजदूरों के लिए संकट का दिन: रमेंद्र कुमार

संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) : रिभर साईड भुरकुंडा स्थित यूसीडब्लूयू कार्यालय में रविवार को अखिल भारतीय ट्रेड युनियन कांग्रेस (एटक) का समारोह पूर्वक 101 वां वर्षगांठ मना। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार व विशिष्ट अतिथि एटक राज्य उप महासचिव अशोक यादव उपस्थित थे। इसका शुभारंभ महादेव मांझी द्वारा यूनियन का झंडा फहराकर किया गया। इसके बाद शहीद बेदी पद पुष्प अर्पित करते हुए एक मिनट का मौन धारण कर शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार ने कहा कि एटक सबकी जननी है। मजदूरों के हित के लिए एटक हमेशा संघर्षरत रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की मंशा है कि किसान अपने ही खेतों में बंधुआ मजदूर की तरह कार्य करें। श्री कुमार ने कहा कि मोदी सरकार पॉकेटो मारों की सरकार है। पूंजीपतियों ने हिन्दुस्तान के मजदूर वर्ग को टुकड़ों में बांट दिया है। जिसके चलते मजदूरों का आंदोलन टुकड़ों में बंट गया है। उन्होंने कहा कि हक-अधिकार के लिए सभी ट्रेड यूनियन को एक मंच पर आकर लड़ाई लड़नी होगी। जिस दिन मजदूरों के ट्रेड यूनियन एक हो गए तो जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि एटक कोई राजनीति पार्टी नहीं है। मजदूरों के शोषण के खिलाफ लड़ने वाले लोग लाल झंडे में शामिल हों। तभी मजदूरों का हक-अधिकार मिल सकेगा। आने वाला दिन संकट का दिन है। इसलिए सबों को एकजुट होकर लड़ो और आगे बढ़ो। समारोह को एटक राज्य उप महासचिव अशोक यादव, प्रो. मनोज कुमार, सतीश सिन्हा आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण एटक राज्य उप महासचिव अशोक यादव ने दिया। समारोह की अध्यक्षता आफताब आलम व संचालन कार्यालय सचिव नरेश मंडल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विकास कुमार ने दिया।

-------------------

समारोह में ये थे मौजूद

समारोह में पंकज सिंह, लखेंद्र राय, विकास कुमार, नरेश मंडल, विष्णु कुमार, राजेंद्र यादव, अरविद शर्मा, बिनोद बिहारी पासवान, करमा मांझी, सुशील कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार, प्रकाश मिश्रा, संजय मिश्रा, मनोज महतो, नवल पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, अनुज कुमार, प्रेम सिंह, योगेंद्र ठाकुर, विकास कांत सिन्हा, विनोद सिंह, नवल सिंह, श्याम सुंदर प्रसाद, एनके राय सहित बरका-सयाल, कुजू, हजारीबाग, पिपरवार, मगध, आम्रपाली, बरकाकाना, एनके एरिया व रांची के सभी ब्रांचों के शाखा अध्यक्ष, सचिव शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी