बगैर टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से वसूले गए 7.21 करोड़

संवाद सूत्र बरकाकाना(रामगढ़) पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के अंतर्गत पड़ने वाले धनबाद मंडल।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:02 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:02 PM (IST)
बगैर टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से वसूले गए 7.21 करोड़
बगैर टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से वसूले गए 7.21 करोड़

संवाद सूत्र, बरकाकाना(रामगढ़) : पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के अंतर्गत पड़ने वाले धनबाद मंडल में लगातार कीर्तिमान अपने नाम करने में सफलता प्राप्त हासिल किया। इसी कड़ी में एक बार फिर धनबाद मंडल टिकट जांच अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस संबंध में धनबाद मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी ने ब्यान जारी कर बताया कि मंडल रेल प्रबंधक आशीष बंसल व मंडल वाणिज्य प्रबंधक अखिलेश कुमार पांडे के दिशा-निर्देश पर चालू वित्तीय वर्ष 21-22 के अप्रैल माह से 16 अक्टूबर 21 तक धनबाद मंडल रेल द्वारा टिकट जांच अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 1 लाख 31 हजार यात्रियों को रेलवे नियमों के विरुद्ध बगैर टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए रेल यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। सभी लोगों से लिए गए जुर्माना में 7 करोड़ 21 लाख रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई है। धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर औचक टिकट जांच अभियान चलाई जा रही है। इस क्रम में जांच अभियान दल द्वारा किसी भी स्टेशन व किसी भी ट्रेनों में औचक जांच कर बगैर टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से जुर्माने की वसूली की। जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखा जा रहा है। इस दौरान रेल यात्रा कर रहे लोगों के बिना बुक कराए समान ढोना, मास्क नहीं लगाना जैसे कई तरह की जांच की जाती है। जिसमें रेलवे के कई अधिकारी भी शामिल रहने के कारण जुर्माना की राशि बढ़ोतरी हुई है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी धनबाद मंडल कोयला लोडिग के मामले में पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त करने का भी गौरव प्राप्त कर चुका है।जो सारा श्रेय रेल कर्मियों को जाता है।

chat bot
आपका साथी