नम आंखों से दी मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई, अगले बरस आने का किया आह्वान

संवाद सहयोगी रामगढ़ या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम ..की गूंज रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:30 PM (IST)
नम आंखों से दी मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई, अगले बरस आने का किया आह्वान
नम आंखों से दी मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई, अगले बरस आने का किया आह्वान

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नम : ..की स्तुति से पूरा जिला गुंजायमान होता रहा। हर ओर दुर्गामय माहौल से भक्त ओतप्रोत रहे। भक्तगण मां दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं के दर्शन को ललायीत रहे। पूजा पंडालों में पुष्पांजलि देने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे जिलेभर में दुर्गा पूजा का उल्लास छाया रहा। जिलेवासियों ने पवित्रता के साथ मां का पूजन किया। नवमीं व दशमी को पंडालों में पूजन बाद पुष्पांजलि देने को भीड़ उमड़ती रही। वैसे दुर्गा पूजा को लेकर सरकार व जिला प्रशासन की ओर से कोविड-19 को लेकर एहतिहातन सख्त गाइडलाइन जारी किया गया था। प्रशासन की सख्ती भी देखने को मिली। इससे इतर भक्त पूजा को लेकर हर बेड़ी को तोड़कर घरों से निकलकर पंडालों में पहुंचे। नवमीं को तो सड़कों पर जनसैलाब निकल पड़ा। वाहनों की लंबी कतार सड़कों पर लगी दिखी। भक्त मां के दर्शन पाकर धन्य हो रहे थे। दशमी को भी यही स्थिति बनी रही। जबकि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए रावण दहन व मेला पर पूरी तरह रोक लगाई गई थी। उसके बाद भी पंडालों के आस-पास इस कदर भीड़ रहा कि छोटे दुकानदारों की चांदी रही। वहीं बड़े दुकानदारों के यहां भी यही स्थिति बनी रही। कहीं भी कोविड-19 का पालन नहीं किया गया। भक्तों के आगे प्रशासन पूरी तरह बेबस दिखाई दिया। दशमी में पुष्पांजलि होने के बाद भंडारे का प्रसाद भी वितरण किया गया। साथ ही कलश विसर्जन किया गया। जबकि प्रशासन के दबाव में उसी दिन शाम को मां दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं को नम आंखों से विदाई देकर विदा किया गया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा का खोयंचा भरकर मंगल जीवन की कामना की। साथ ही सिदूर दान कर एक-दूसरे के साथ सिदूर खेली। बड़ों का पांव दूकर आशीर्वाद लिया तो अपने समकक्ष को गले लगाकर बधाई दी। सिदूर दान के बाद मां को भावपूर्ण तरीके से विदाई दी गई। शहर के थाना चौक, सुभाष चौक, बिजुलिया पूजा समिति, पतरातू बस्ती पूजा समिति, विकास नगर, गोला रोड चट्टी बाजार, मिलॉनी क्लब पूजा समिति, रांची रोड बाजार, इफिको पूजा समिति, नईसराय डाक्टर्स कॉलोने पूजा समिति आदि पूजा पंडालों से मां दुर्गा को विदाई दी गई। इस दौरान हर पंडाल पर पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात रहा। प्रशासन की देखरेख में मूर्तियों को बरकाकाना रेलवे जोड़ा तालाब में विधि-विधान के साथ विसर्जित कर जयकारा लगाते हुए मां अगले बरस फिर आना का आह्वान कर नमन किया। दुर्गा पूजा को लेकर पूरे जिले में उल्लास का माहौल व्याप्त रहा।

chat bot
आपका साथी